{"_id":"6b05ca1c37a080870005df98","slug":"dev-deepawali-2026-pm-narendra-modi-shared-pictures-of-kashi-on-x-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी के नभ पर हरि-हर की छवि: देव दीपावली पर बोले पीएम- बाबा विश्वनाथ की नगरी में अद्भुत दिव्यता और अलौकिक छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी के नभ पर हरि-हर की छवि: देव दीपावली पर बोले पीएम- बाबा विश्वनाथ की नगरी में अद्भुत दिव्यता और अलौकिक छटा
Tue, 24 Nov 2026 11:02 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:02 PM IST
सार
वाराणसी में भव्य देव दीपावली का आयोजन मंगलवार को हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी ने आयोजन की तस्वीरों को एक्स पर साझा किया। उन्होंने इन तस्वीरों के माध्यम से काशी की सुंदरता और आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : संवाद
विस्तार
देव दीपावली पर मंगलवार को काशी के घाटों पर आस्था का महासागर उमड़ पड़ा। लाखों दीयों से गंगा घाट जगमग हो उठे। पीएम नरेंद्र मोदी ने काशी में देव दीपावली की तस्वीरों को एक्स पर साझा किया। उन्होंने लिखा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी देव दीपावली की अद्भुत दिव्यता और अलौकिक भव्यता से सराबोर है।
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ की नगरी में आज सर्वत्र देव दीपावली की अद्भुत दिव्यता और अलौकिक छटा बिखरी हुई है। https://t.co/ebKu4wZ1Tp
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2026
विज्ञापन
21 लाख दीयों से जगमग हुई काशी
काशी के घाटों, सामने की रेती, कुंडों और अन्य आयोजन स्थलों पर कुल 21 लाख दीये जलाए गए। गंगा के सामने चेत सिंह घाट की रेती पर पहली बार 2100 मेड इन इंडिया ड्रोन से शिव तांडव, गंगा अवतरण और काशी के प्रमुख धार्मिक स्थलों की आकृतियां आसमान में उकेरी गईं। दशाश्वमेध घाट पर 21 अर्चकों और 42 देव कन्याओं की महाआरती ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। कारगिल युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
विज्ञापन
मठों-मंदिरों में दीपदान, गौरी केदारेश्वर का चांदी से शृंगार
देव दीपावली पर मंदिरों, मठों और आश्रमों में दर्शन पूजन और दीपदान हुआ। विष्णु मंदिरों में विशेष शृंगार हुआ। दक्षिण भारतीय मठों व मंदिरों में भगवान शिव की पूजा हुई। गौरी केदारेश्वर मंदिर में चांदी के ज्योतिर्लिंग का शृंगार हुआ।
अन्नपूर्णा मंदिर में शृंगार कर दीपदान किया गया। श्रीरामतारका आंध्रा आश्रम में पांच घंटे भगवान शिव का अभिषेक हुआ। बिंदु मधाव मंदिर पंचगंगा में भगवान का हाथी पर शृंगार कर मखन, मलाई, शृखंड आदि से आरती हुई।
