फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali 2024 Tight security arrangements on Ganga Ghats in Varanasi

देव दीपावली: गंगा घाटों से लेकर शहर तक चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी फोर्स, दूसरे जिलों से आएंगे 464 पुलिसकर्मी

Wed, 13 Nov 2024 09:40 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 13 Nov 2024 09:40 AM IST
सार

Dev Deepawali 2024 : काशी में देव दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गंगा घाटों से लेकर शहर तक चप्पे- चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। वहीं देव दीपावली के लिए अन्य जिलों से 464 पुलिसकर्मी आएंगे। 

विज्ञापन
Dev Deepawali 2024 Tight security arrangements on Ganga Ghats in Varanasi
Dev Deepawali 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देव दीपावली के लिए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दूसरे जनपदों से 464 पुलिसकर्मी आएंगे। इनमें आठ एसीपी, छह इंस्पेक्टर, 70 सब इंस्पेक्टर और 380 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल शामिल हैं। इसके अलावा तीन कंपनी पीएसी और एक कंपनी पीएसी बाढ़ राहत दल के जवान भी गैर जनपद से आएंगे। गंगा घाटों की निगरानी के लिए आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के कमांडो का दल भी आएगा।

विज्ञापन


देव दीपावली के मद्देनजर गंगा घाटों से लगायत शहर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच लिया गया है। पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में कमिश्नरेट की फोर्स चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी। गंगा घाटों के किनारे की सभी इमारतों की छत पर रूफटॉप फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन


सीसी कैमरों के साथ ही वॉच टॉवर से निगरानी की जाएगी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, निगरानी और सुरक्षा की ठोस कार्ययोजना बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में 80 मोटरबोट के साथ तैनात रहेंगे 460 जवान

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रविदास घाट से नमो घाट तक गंगा को आठ सेक्टर में बांटा गया है। गंगा में 11 एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जल पुलिस और पीएसी बाढ़ राहत दल के 460 जवान 80 मोटरबोट के साथ तैनात रहेंगे। 11 एनडीआरएफ की वॉटर एंबुलेंस भी गंगा में चिकित्सकीय सहायता के लिए मौजूद रहेगी। इसके अलावा पुलिस के सहयोग के लिए प्रमुख गंगा घाटों पर स्थानीय गोताखोर भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed