{"_id":"5c571daabdec220f1220906a","slug":"detonator-found-near-ravidas-temple-before-possible-narendra-modi-visit-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पीएम मोदी के संभावित दौरे से पहले रविदास मंदिर से कुछ दूर मिला विस्फोटक, पुलिस में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पीएम मोदी के संभावित दौरे से पहले रविदास मंदिर से कुछ दूर मिला विस्फोटक, पुलिस में हड़कंप
Sun, 03 Feb 2019 10:28 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Feb 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
संत रविदास मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर से लगभग एक किलोमीटर दूर लौटूबीर मंदिर के समीप रविवार को कार्टन में 20 किलोग्राम वजन के 1500 डेटोनेटर और तार रखा मिला।
ग्रामीणों की सूचना पर लंका पुलिस ने कार्टन को कब्जे में ले लिया है। बरामद डेटोनेटर की बम निरोधक दस्ता और क्राइम ब्रांच की फील्ड यूनिट जांच कर रही है।
पुलिस ने सोनभद्र और मिर्जापुर में पत्थर खदान के काम से जुड़े सीरगोवर्धनपुर क्षेत्र के चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। लौटूबीर मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
लौटूबीर मंदिर की ओर ग्रामीण सुबह शौच करने गए थे। ग्रामीणों ने मंदिर के समीप एक कार्टन देखकर 100 नंबर पर सूचना दी। कार्टन पर राजस्थान के धौलपुर की फैक्ट्री का नाम और पता लिखा था।

सूचना पर लंका इंस्पेक्टर मौके पर पर पहुंचे और कार्टन थाने ले आए। पुलिस की ओर से लंका थाने में अज्ञात के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
चर्चा रही कि कार्टन किसी वाहन से गिरा होगा लेकिन पुलिस ने इसे खारिज कर दिया। पुलिस के अनुसार यदि कार्टन किसी वाहन से गिरा होता तो डेटोनेटर टूट गए होते।
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तफ्तीश में सामने आया है कि सीरगोवर्धनपुर क्षेत्र के कई लोग सोनभद्र और मिर्जापुर में पत्थर की खदानों और पहाड़ तोड़ने के काम से जुड़े हैं। उन्हें चिह्नित कर पूछताछ की जा रही है। राजस्थान की जिस फैक्ट्री का नाम और पता लिखा था, वहां भी संपर्क किया जा रहा है।