फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Desi liquor contract knife attacked to man for demanding more than the print price in varanasi

शराब के ठेके पर पैसे ज्यादा मांगने का विरोध पड़ा भारी, ठेके वाले ने चाकू से किया हमला, मरा समझकर खेत में फेंका

Tue, 17 Nov 2020 04:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 17 Nov 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Desi liquor contract knife attacked to man for demanding more than the print price in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के सरकारी देशी शराब के ठेके पर कार्यरत सेल्समैन ने प्रिंट दाम से ज्यादा पैसा मांगने का विरोध करने पर दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से कई बार वार करने पर युवक बेहोश होकर गिर पड़ा, तो दूसरा किसी तरह वहां से भाग निकला।

विज्ञापन

बेहोश युवक को मरा जानकर सेल्समैन ने उसे ठेके के पीछे खेत में फेंक दिया। दूसरे घायल युवक की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बेहोश युवक को काजी सराय स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन



उपचार के बाद मंगलवार सुबह घायल युवक ने सेल्समैन के खिलाफ बड़ागांव थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है। जानकारी के अनुसार, बड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी दो मित्र बाबुलाल राजभर(19) और संतोष राजभर 30 वर्ष उपरोक्त शराब ठेके पर शराब खरीदने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां बैठा गणेश नामक सेल्समैन शराब की शीशी पर लिखे एमआरपी से ज्यादा पैसा मांगने लगा, जिसका दोनों युवकों ने विरोध किया। विरोध से नाराज सेल्समैन बाबूलाल पर चाकू से हमला करने लगा, जिससे उसके पेट सहित शरीर में कई जगह चाकू के वार हुए। घायल होने पर वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

इस बीच-बीच बचाव कर रहे मित्र संतोष के ऊपर भी सेल्समैन ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट लगी है। वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकला और परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed