फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM keshav prasad maurya said in varanasi Jinnah is buried now he will not come out Salaam Khurshid insulted Hindus

वाराणसी में बोले डिप्टी सीएम: जिन्ना तो दफन हो गए हैं, अब बाहर नहीं आएंगे वो, सलाम खुर्शीद ने हिंदुओं का किया अपमान

Fri, 12 Nov 2021 05:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 12 Nov 2021 05:05 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा की बैठक में शामिल होने वाराणसी पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए विपक्षी नेताओं पर हमाल बोला। साथ ही विधानसभा चुनावों में 300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया।

विज्ञापन
Deputy CM keshav prasad maurya said in varanasi Jinnah is buried now he will not come out Salaam Khurshid insulted Hindus
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी में भाजपा की बैठक में शामिल होने आए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सलमान खुर्शीद की किताब पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने हिंदुओं का अपमान किया है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि वह तत्काल इस किताब, जिसके द्वारा हिंदू संगठनों और हिंदू समाज का अपमान किया गया है, उस अंश को वापस लें। जबकि सोनिया गांधी, जनेऊ धारी बनने वाले राहुल गांधी और पुजारिन बनीं प्रियंका गांधी के दिल में भगवान की असली भक्ति है या नकली भक्ति, दो दिन से यह प्रकरण चल रहा है लेकिन इन तीनों लोगों का कोई बयान मैंने नहीं देखा है। इनकी चुप्पी ठीक नहीं है।
विज्ञापन


वहीं, अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर के जिन्ना के संबंध में आए बयान पर उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि अब बहुत देर हो गई है। जिन्ना तो दफन हो गए हैं, अब वो बाहर नहीं आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में 300 सीटों से ज्यादा जीतेगी। भाजपा भी भी 300 सीटों से कम नहीं जीतती है, चाहे वह लोकसभा हो या विधानसभा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक पर केशव मौर्य ने कहा कि अमित शाह का जब भी मार्गदर्शन होता है तो हमारी यानी भाजपा की ऐतिहासिक जीत होती है। 2014, 2017 और 2019 इस बात की गवाह है। 2022 के लिए हम सभी का मार्गदर्शन करने के लिए वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed