फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   deputy chief minister will varanasi for run for unity

रन फॉर यूनिटी में भागीदारी से तय होगी मंत्रियों-विधायकों की ताकत, बनारस आएंगे डिप्टी सीएम

Wed, 31 Oct 2018 12:06 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 31 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
deputy chief minister will varanasi for run for unity
रन फॉर यूनिटी - फोटो : demo
 सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा की ओर से बुधवार को होने वाली रन फॉर यूनिटी के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक हजार कार्यकर्ताओं को शामिल करने के लक्ष्य  जनप्रतिनिधियों की चिंता बढ़ा दी है। सुबह सात से नौ बजे तक होने वाले इस आयोजन की रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय भेजी जाएगी। 
विज्ञापन





वाराणसी के सेवापुरी में उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के नेतृत्व में राजातालाब पुलिस चौकी से रानी बाजार होते हुए विश्वकर्मा मंदिर तक कार्यकर्ता दौड़ लगाएंगे। उत्तरी में विधायक रवींद्र जायसवाल के नेतृत्व में चौरा माता मंदिर तेलियाबाग से, दक्षिणी में राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में आजाद पार्क लहुराबीर से, कैंट में विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में सिगरा स्टेडियम से कार्यकर्ता दौड़ लगाएंगे।
विज्ञापन


रोहनिया में विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में गांधी चबूतरा रोहनिया बाजार से मोढ़ैला तक, इसी प्रकार शिवपुर में राज्यमंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में रिंग रोड संदहा से दानूपुर तक, पिंडरा में विधायक डॉ. अवधेश सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पिंडरा से बड़ागांव तक, अजगरा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, एमएलसी अशोक धवन के नेतृत्व में हरहुआ ब्लॉक से मुर्दहा बाजार तक कार्यकर्ता दौड़ लगाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कार्यक्रम के मद्देनजर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने रमाकांत नगर स्थित कार्यालय में बैठक की। बताया कि कैंट, उत्तरी, दक्षिणी से आठ बजे दौड़ शुरू होगी। सभी दौड़ मलदहिया स्थित पटेल प्रतिमा पर समाप्त होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed