फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy Chief Minister lay foundation stone of three colleges

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने किया तीन कॉलेजों का शिलान्यास

Sun, 10 Mar 2019 02:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister lay foundation stone of three colleges
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को चिरईगांव के पंचराव में तीन राजकीय इंटर कॉलेजों का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री भूमि पूजन के बाद लखनऊ लौट गए। 

विज्ञापन


शिलान्यास के बाद उन्होंने कहा, प्रदेश सरकार के 23 माह में स्कूलों, कॉलेजों की स्थापना एवं शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न सुधारात्मक कार्य हुए। चंदौली सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडे की पहल पर इस क्षेत्र में मानकों में शिथिलता बरतते हुए एक साथ तीन राजकीय इंटर कॉलेज स्वीकृत हो चुके हैं और कुछ अन्य के स्वीकृति की कार्यवाही हो रही है।
विज्ञापन


पंचराव में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पंचराव, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कैथी (टोला फुलवरिया) चंदौली एवं राजकीय इंटर कॉलेज पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर का शिलान्यास हुआ। डिप्टी सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा, देश की सेना ने सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को दिखा दिया कि देश की सेवा कैसे की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, पहले लोग पप्पू का नाम बुलाते थे, अब पमुआ कहते हैं। चंदौली सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, शिक्षित व्यक्ति राष्ट्र निर्माण में अच्छी भूमिका निभाता है। इस अवसर पर एमएलसी केदारनाथ सिंह, विधायक उत्तरी रविंद्र जायसवाल सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed