{"_id":"59c13fa54f1c1b1f688b5696","slug":"deputy-chief-minister-keshav-prasad-mourya-target-sp-and-bsp-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" डिप्टी सीएम बोले- पिछली सरकारों ने केवल लूटा, अब शुरू हुआ UP का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम बोले- पिछली सरकारों ने केवल लूटा, अब शुरू हुआ UP का विकास
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 19 Sep 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को वाराणसी दौरे पहुंचे। यहां उन्होंने पिछली सरकारों पर जमकर तंज कसा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा-बसपा की पिछली सरकारों ने केवल सरकारी खजाने को लूटा, कोई काम नहीं किया। सरकारी योजनाओं में धन की बंदरबांट की गई।
विकासवादी राजनीति के बजाए हमेशा भाजपा को रोकने की कोशिश की गई। अब धीरे-धीरे सारी चीजें सामने आ रही हैं। भाजपा सरकार ने श्वेतपत्र में इन पहलुओं को काफी हद तक दर्शाया है। वे मंगलवार को वाराणसी सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में लोगों को विकास दिख रहा है। भ्रष्टाचारी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आईपीडीएस के काम में अगर गड़बड़ी की शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
वाराणसी में चल रही विकास परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री और पीएमओ की नजर है। पीएम का संसदीय क्षेत्र दुनिया का श्रेष्ठ शहर बनने की ओर अग्रसर है।
डिप्टी सीएम ने पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि वे विश्व के शक्तिशाली नेता के रूप में उभरे हैं।
पिछले दस साल में जितना काम नहीं हुआ, उतना तीन साल में हुआ है। ‘स्वच्छता ही सेवा’ की तर्ज पर देश भर में सफाई अभियान चल रहा है। साल के अंत तक वाराणसी को खुले में शौचमुक्त घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि प्रदेश सरकार के लिए केंद्र हर आर्थिक मदद देने को तैयार है।
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। शहर की सड़कों के खस्ताहाल होने के सवाल पर कहा कि सड़क निर्माण एक दिन का काम नहीं है। बरसात लगभग खत्म हो गई है।
सड़कें बनाने का काम शुरू करने का निर्देश दिया है। जल्द ही काशी और प्रदेश की सड़कें गड्ढामुक्त होंगी। खनन को लेकर कुछ दिक्कत थी जिसे कैबिनेट ने दूर कर लिया गया है।

अपराधियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को पूरी छूट
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कानून व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार सफलतापूर्वक कदम उठा रही है। अपराधी मारे जा रहे हैं या उन्हें जेल में डाला जा रहा है। अपराधियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को पूरी छूट है।
केशव प्रसाद मौर्य ने साफ कहा कि पुलिस-प्रशासन को भू-माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सूबे के मुख्य सचिव के जरिए सभी जिलों के डीएम और एसएसपी को संदेश भेजा गया है।
जिला प्रशासन बड़े भू-माफिया को चिह्नित करे और फिर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि किसी को कोई रियायत नहीं मिलेगी। कई जिलों में सरकारी जमीन खाली कराई गई है।
कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी योजना में अगर भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी।

काशी के कोतवाल और बाबा विश्वनाथ से लिया आशीर्वाद
उप मुख्यमंत्री ने सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाई
- फोटो : अमर उजाला
बनारस दौरे पर आए उप मुख्यमंत्री ने सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। फिर बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन-पूजन किया। एसीईओ, सफाई पर्यवेक्षक योगेंद्र गर्ग ने उन्हें दुपट्टा, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंट किया।
इसके पूर्व बाबतपुर, शिवपुर, तरना, कालभैरव, चौक, ज्ञानवापी सहित शहर में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
दोपहर बाद सामनेघाट पुल का निरीक्षण करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने सड़क की गिट्टी उखड़ने पर नाराजगी जाहिर करते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि पीएम आने वाले हैं। ऐसी बेपरवाही से काम नहीं चलेगा। सड़क तत्काल दुरुस्त कराएं।
यहां से उप मुख्यमंत्री रवींद्रपुरी स्थित संसदीय कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक से व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। कहा कि जल्द ही यहां आकर जन सुनवाई करूंगा।