{"_id":"59c0e5014f1c1bb1688b5912","slug":"deputy-chief-minister-keshav-prasad-maurya-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम का काशी आगमनः सीएम योगी के बाद डिप्टी सीएम भी पहुंचे वाराणसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम का काशी आगमनः सीएम योगी के बाद डिप्टी सीएम भी पहुंचे वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Tue, 19 Sep 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन के मद्देनजर सूबे की योगी सरकार तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। रविवार को सीएम योगी ने भी वाराणसी का संक्षिप्त दौरा कर अधिकारियों और पार्टी नेताओं को तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिये थे।
प्रधानमंत्री मोदी 22 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव में मिली भारी जीत के बाद पीएम का यह पहला काशी दौरा है। मंगलवार सुबह पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कार्यक्रम की शुरूआत बाबा विश्वनाथ और संकट मोचन का दर्शन पूजन कर किया।
पूजा करने के बाद वहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज़ादी के बाद सबसे भरोसेमंद सरकार के रूप में यूपी की जनता की हम सेवा कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के छह महीने शानदार, जानदार और सफल रहे हैं।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पहले से बेहतर है। पुलिस अपराधियों पर कहर बनकर टूट रही है। किसानों की कर्ज माफी को लेकर मै किसान पुत्र होने के नाते काफी खुश हूं। केशव ने सड़कों की गड्ढामुक्ति पर कहा कि पिछली सरकार का 80 हजार किलोमीटर का गड्ढा हमने भर दिया हैं।
आगे भी सूबे की तमाम सड़कों को जल्द से जल्द भरने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहे हैं। उन्होंने सामनेघाट पुल का निरीक्षण भी किया। इस पुल का लोकार्पण पीएम मोदी के हाथों 22 सितंबर को होना है।
सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि सड़क बनने में समय लगता है, ये कोई एक दिन का काम नहीं है। भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो रही है। अपराधी मारे जा रहे हैं। सरकारी योजनाओं में जो लापरवाही करेगा उसे दंड मिलेगा। भू-माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई होगी। आईपीडीएस में गड़बड़ काम करने वाले दंडित होंगे।