{"_id":"59b6a4b64f1c1bfb7f8b6069","slug":"deputy-chief-minister-again-says-that-akhilesh-yadav-is-in-depression","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम फिर बोले- अखिलेश अभी डिप्रेशन के शिकार, उन्हें आराम करना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम फिर बोले- अखिलेश अभी डिप्रेशन के शिकार, उन्हें आराम करना चाहिए
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
ऋण मोचन प्रमाणपत्र वितरण समारोह में उप मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समोवार को आजमगढ़ में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को लेकर विपक्षियों पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी पर लगाम लगा रही है तो उन्हें दर्द हो रहा है।
किसानों की मदद कर रही है तो उन्हें देखा नहीं जा रहा है। अखिलेश अभी डिप्रेशन के शिकार हैं उन्हें आराम करना चाहिए। कहा कि सरकार की कार्रवाई से भूमाफियाओं में खलबली मची है, उन्हें कहीं से मदद नहीं मिल रही है। उनके कब्जे की एक-एक इंच भूमि को खाली कराए बिना यह अभियान रुकेगा नहीं।
वे सोमवार को आजमगढ़ के आईटीआई मैदान में फसल ऋण मोचन योजना के प्रमाणपत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। जनसभा में डिप्टी सीएम ने कहा कि जिले में 79 हजार किसानों का ऋण माफ किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश में किसानों और केंद्र में मजदूरों और किसानों की सरकार है। इसलिए उनके हित में फैसले लिए जा रहे हैं। कहा प्रधानमंत्री आवास योजना में 13 लाख गरीब परिवारों को आवास दिया जा रहा है। 2022 तक सभी को आवास मिल जाएगा।
आवास के साथ ही उसे शौचालय, बिजली, पानी, गैस सब की सुविधा मिलेगी। नोटबंदी के बाद से इन्कम टैक्स देने वालों की संख्या में 25 फीसदी इजाफा हुआ है। गेहूं की तरह किसानों से 50 लाख टन धान भी खरीदा जाएगा।
भ्रष्टाचार रोकने के लिए राशन की सब्सिडी का पैसा गरीबों के खाते में भेजा जाएगा। कार्यक्रम में कुल 5026 किसानों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इसमें डिप्टी सीएम ने 35 किसानों को मंच पर खुद प्रमाण पत्र दिया।

दर्द को कुरेदा और किसानों को साध गए केशव
ऋण मोचन प्रमाणपत्र वितरण समारोह में उप मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
मौका था, दस्तूर और समय भी। केशव को अच्छी तरह पता था कि 2017 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आने के पीछे किसान ही थे। इसलिए उप मुख्यमंत्री ने जहां किसानों, मजदूरों और सड़कों को लेकर पूर्व सरकार पर जमकर निशाना साधा।
वहीं, उनके दर्द को भी खुरेदा, खुद और प्रधानमंत्री को किसान का बेटा बता उनके साथ खड़ा होने की कोशिश की। किसानों और गरीब तबके को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रदेश में डिप्टी सीएम एवं जिले के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्या सोमवार दोपहर फसल ऋण मोचन योजना के तहत पहले चरण में चयनित किसानों को ऋण माफी का सर्टिफिकेट देने आजमगढ़ पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार पहली ऐसी सरकार जिसने इतने बड़े स्तर किसानों की ऋण माफी की है। खुद को किसान का बेटा बताते हुए उन्होंने कहा कि मेरे पिता पर भी पांच हजार का कर्ज था। इसे उतारने में उन्हें आठ साल लग गए।
किसानों के दर्द को कुरेदते हुए उनके इस बदहाली के लिए पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि बारिश में किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद हुई तो केंद्र ने भरपूर मात्रा में पैसा दिया, लेकिन तत्कालीन सपा सरकार ने उसकी बंदरबांट की। किसी ने कभी किसानों की नहीं सुनी।
किसान कर्जमाफी के लिए चिल्लाते थे, लेकिन उन्हें निराशा मिलती थी। इसीलिए स्वाभिमानी किसान आत्महत्या करते थे। हमने चुनाव के दौरान किए वादे को कैबिनेट की पहली बैठक में पूरा किया। 86 हजार किसानों का 36 हजार करोड़ का ऋण माफ किया।
गेंहूं की तरह ही किसानों का 50 लाख टन धान खरीदने का एलान किया। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, कृषि बीमा योजना के माध्यम से भी किसानों को खूब लुभाया। कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश में पहली बार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की।
प्रधानमंत्री को भरोसा है कि किसानों के लिए केेंद्र सरकार जिस गति से योजनाओं पर काम कर रही है, 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। मजदूरों को 2022 तक हर हाल में घर उपलब्ध कराने की बात कह वाहवाही बटोरी।

आजमगढ़ में साइबर सेल लिए सीएम से करेंगे वार्ता
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि साइबर क्राइम से जुड़े मामलों की रोकथाम के लिए आजमगढ़ जिले में स्थापित क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को मजबूत और प्रभावी बनाया जाएगा। बता दें कि सरकार पूरी तरह से कैसलेस व्यवस्था लागू करने के हर संभव प्रयास में जुटी है।
इसके लिए सरकार लोगों का बैंक खाता सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात और जानकारियों के लिए आधार कार्ड से लिंक कराया जा रहा है। ताकि सरकार की तरफ से मिलने वाली सारी सुविधाओं का लाभ लाभार्थी के सीधे खाते में पहुंचे।
एक तरफ सरकार जहां कैशलेस की व्यवस्था लागू करने पर जोर दे रही। तो दूसरी तरफ साइबर अपराधी भी सक्रिय हो गए हैं। साइबर अपराधी फर्जी फिंगर प्रिंट के आधार पर संबंधित के आधार कार्ड के नंबर के जरिए उनके खाते से रुपये आदि निकाल ले रहे।
रविवार को एसटीएफ लखनऊ ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर खातों से रुपये गायब करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। जबकि बीते कई माह में आजमगढ़ की पुलिस ने साइबर क्राइम के अपराध को अंजाम देने वाले किसी भी गिरोह को नहीं पकड़ सकी। पुलिस के पास पर्याप्त संसाधन ही नहीं है।
हालही में फर्जी अंकपत्र के आधार पर शिक्षक की नौकरी करने वाले 100 से अधिक फर्जी अध्यापक पकड़े गए। वहीं मदरसा संचालन के नाम पर लाखो रुपये की ठगी और फर्जी शिक्षक बनने का मामला प्रकाश में आने पर जांच करवाई गई।
जांच रिपोर्ट में आरोप भी सही पाया गया। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इस सवाल के जवाब पर डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा को ना तो भ्रष्टाचार पसंद है, ना ही भ्रष्टाचार करने वाले लोग ही पसंद हैं। जो-जो घोटाला उजागर हो रहा है। उस मामले के एक भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा।