फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Depity CM keshav prasad maurya reached in varanasi

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या बोले- अखिलेश-प्रियंका अपना नाम बदलकर टि्वटर यादव और वाड्रा रख लें

Sun, 01 Dec 2019 03:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 01 Dec 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Depity CM keshav prasad maurya reached in varanasi
वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या रविवार को बनारस पहुंचे। डिप्टी सीएम का पुलिस लाइन पर भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने स्वागत किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि जिस तरीके से अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी ट्वीट कर रही हैं उससे तो यही लगता है कि अखिलेश को ट्वीट यादव और प्रियंका को टि्वटर वाड्रा नाम रख लेना चाहिए।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने आगे कहा कि इनको केवल ट्वीट करना आता है। ये जमीनी हकीकत को न समझकर, देश और दुनिया की प्रगति का आकलन नहीं करके बोलते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि चर्चा में बने रहने के लिए ऐसी चीजें ट्वीट कर दो कि लोग सवाल करना शुरू कर दें।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हैदराबाद के प्रकरण पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेहद ही निंदनीय घटना है, जो भी दोषी है उसे कठोर से कठोर सजा दी जाए और जल्द से जल्द सजा दी जाए। इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

गौ संरक्षण पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं। कहीं कोई शिथिलता होगी तो जो भी आवश्यक कदम होगा सरकार उठाएगी और गौ संरक्षण के लिए जो व्यवस्था है सरकार की ओर से पूरी की जा रही है। बिहार में गठबंधन को लेकर के केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ऐसा है आगे देखते रहिए बहुत अच्छी स्थिति के साथ भारतीय जनता पार्टी आ रही है और जो गठबंधन हमारा यहां पर है। वही गठबंधन हमारा और भी मजबूती से आए और फिर से हम जीत हासिल करें बढ़ते हुए प्याज के दामों पर कहा कि महंगाई नियंत्रण में है और कहीं अगर कोई समस्या है तो सरकार उस पर काबू पाएगी।

इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ सड़कों-पुलों के निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है। यहां की सड़कें सदैव ठीक-ठाक हालत में रहें। सड़कों-पुलों के कार्यों की आमजन सराहना करें तभी कार्य ठीक माना जाएगा। उन्होंने कार्यों में तेजी से गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जोर देकर कहा कि सड़कों-पुलों के निर्माण में सुरक्षा मानकों का पूरा पालन किया जाए। जहां जरूरत हो डायवर्जन ले। किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हो। पूर्ण सावधानी व सतर्कता बरती जाए। बैठक में बताया गया कि लोक निर्माण विभाग के सड़कों की वाराणसी की संख्या 50 है। जिसकी लंबाई 157.55 किलोमीटर है। सभी मार्गों पर पैच मरम्मत का कार्य पूर्ण हो चुका है। डिप्टी सीएम ने निर्देशित किया कि शहर की 7 मीटर चौड़ाई वाली सड़कें जो नगर निगम की हैं। उन्हें लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करा कर ठीक किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed