फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Department of Posts New initiative of E passbook Account holders will know about all transactions

डाक विभाग की नई पहल: बिना नेट बैंकिंग के खाताधारक देख सकेंगे अपने खाते का विवरण, जानें आसान तरीका

Fri, 21 Oct 2022 07:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 Oct 2022 07:02 PM IST
सार

डाक विभाग ने अपने सभी बचत खाताधारकों को ई-पासबुक सेवा की शुरुआत की है। इस सुविधा के शुरू हो जाने से डाकघर के लघु बचत ग्राहक अपने खाते का विवरण कहीं से भी किसी समय प्राप्त कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Department of Posts New initiative of E passbook Account holders will know about all transactions
डाक विभाग - फोटो : pti

विस्तार

डाक विभाग की ओर से अब खाताधारकों के लिए ई-पासबुक सेवा की शुरुआत की गई है। इसके तहत जहां खाताधारक डाकघर की लघु बचत योजनाओं में अपने खाते का बैलेंस जान सकेंगे वहीं सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य खातों के मिनी स्टेटमेंट भी ऑनलाइन निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन


वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव का कहना है कि मिनी स्टेटमेंट में अंतिम 10 लेन देन की पूरी जानकारी मिलेगी। खास बात यह है कि अब नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का प्रयोग किए बिना ही खाता धारक अपने खाते की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


वाराणसी परिक्षेत्र के 29.16 लाख खाताधारकों को मिलेगा लाभ
इस सेवा का लाभ लेने के लिए बस उनका खाते में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए। इस सुविधा से वाराणसी परिक्षेत्र के 29.16 लाख खाताधारक लाभान्वित होंगे। जिसमें वाराणसी पूर्वी मंडल के 4.17 लाख, पश्चिमी मंडल के  7.84  लाख जबकि बलिया के 6.14 लाख, गाजीपुर के 4.09 लाख व जौनपुर के 6.92 खाताधारक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-पासबुक की प्रक्रिया

Department of Posts New initiative of E passbook Account holders will know about all transactions
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि ई-पासबुक की सुविधा के लिए डाक विभाग की वेबसाइट www.indiapost.gov.in या इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की वेबसाइट www.ippbonline.com पर दिए गए ई-पासबुक लिंक पर क्लिक करना होगा अथवा यू.आर.एल. https://posbseva.ippbonline.com/indiapost/signin का प्रयोग कर सीधे ई-पासबुक की वेबसाइट तक पहुंचा जा सकता है।

लिंक खुलने के बाद खाताधारक को निर्दिष्ट कॉलम में पंजीकृत मोबाइल नंबर डालना होगा। कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करते ही मोबाइल पर ओ.टी.पी आएगा। इसे दर्ज करने के बाद बचत योजना का चयन कर खाता संख्या दर्ज करनी होगी।

इसके बाद फिर मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी डालना होगा।  बैलेंस पूछताछ व मिनी स्टेटमेंट के विकल्प का चयन करते ही विवरण उपलब्ध हो जाएगा। मिनी स्टेटमेंट को पी.डी.एफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने की सुविधा भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed