फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dengue panic: 49 patients found in two months

डेंगू की दहशत : दो महीने में मिले 49 मरीज

Mon, 09 Aug 2021 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Dengue panic: 49 patients found in two months
जिले में डेंगू मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। पिछले साल की तुलना में इस बार दो महीने में ही बारह गुना इजाफा हुआ है। पिछले साल चार मरीज मिले थे। इस साल अब तक 49 मरीज मिल चुके हैं। जिस तरह मरीज बढ़ रहे हैं। उसे देख स्वास्थ्य विभाग लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहा है। बरसात में जगह-जगह जलभराव की समस्या है। सरकारी कार्यालयों में भी पानी लगा है। इस वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। पंद्रह दिन से डेंगू मरीजों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। सबसे अधिक बरेका में अब तक 32 लोग डेंगू से ग्रसित हो चुके हैं। अगर तीन साल के आंकड़ों की बात करें तो 2019 में 522 मरीज मिले थे जबकि 2020 में यह संख्या केवल चार पर आकर सिमट गई। 2021 में जुलाई-अगस्त में ही कुल 49 मरीज मिल चुके हैं। 32 के अलावा 17 अन्य मरीज लंका के बालाजी नगर कॉलोनी, भगवानपुर गांव, भिखारीपुर, रामनगर आदि जगहों पर मिल चुके हैं। आने वाले दिनों में मरीजों के मिलने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक में प्लेटलेटस की बढ़ी मांग
डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गई है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजन आईएमए ब्लड बैंक में प्लेटलेटस लेने पहुंच रहे हैं। सुबह से देर शाम तक भीड़ लग रही है। आईएमए सचिव डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि दस दिन पहले तक जहां एक दिन में छह से सात यूनिट प्लेटलेटस जाता था। अब यह संख्या 60 से 70 पहुंच गई है।
विज्ञापन

दो जगह है डेंगू, मलेरिया की जांच की सुविधा
जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि तीन दिन तक बुखार हो तो डॉक्टर को दिखाएं। जिले में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया की पुष्टि के लिए सैंपल की जांच दीनदयाल अस्पताल, बीएचयू अस्पताल में निशुल्क कराई जा रही है। इन दो जगहों से रिपोर्ट आने के बाद मलेरिया विभाग की टीम संबंधित जगह पहुंचकर दवा का छिड़काव करती है। लोगों को घर के आसपास साफ-सफाई पर ध्यान देने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed