फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dengue outbreak increased, three new patients found

डेंगू का प्रकोप बढ़ा, तीन नए मरीज मिले

Thu, 09 Sep 2021 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak increased, three new patients found
वाराणसी जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को तीन नए मरीजों की पुष्टि हुई। वहीं सात नए संदिग्ध मरीज मिले हैं। इसके बाद पुष्ट मरीजों की संख्या बढ़कर 111 हो गई है। वहीं संदिग्ध मरीज बढ़कर 1434 हो गए हैं। उधर, तीन घरों में डेंगू का लार्वा भी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस देकर घर के आसपास साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ ही अब स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की चुनौतियां बढ़ती जा रही है। अभियान चलाकर फागिंग कराने के साथ ही अब स्कूल, कॉलेजों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी जांच कराकर लोगों को डेंगू सहित अन्य वायरल फीवर से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि हैदराबाद गेट, सुसुवाही, भगवानपुर में तीन मरीज मिले जबकि पांडेयपुर, शिवपुर, सुंदरपुर, पुलिस लाइन, भगवानपुर में संदिग्ध मरीज मिले हैं। बीएचयू समेत अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों में डेंगू, वायरल फीवर के कुल 81 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed