फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demonstration with stove utensils in Varanasi Women raised slogans problem of water drainage

वाराणसी में चूल्हा-बर्तन लेकर प्रदर्शन : महिलाओं ने की नारेबाजी, तीन महीने से जल निकासी की समस्या; जानें मामला

Sat, 22 Feb 2025 12:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 22 Feb 2025 12:10 PM IST
सार

जल निकासी की समस्याया को लेकर अंतत: रत्तापुर के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रामनगर जोनल कार्यालय के बाहर महिलाओं ने प्रदर्शन कर समाधान की मांग की।

विज्ञापन
Demonstration with stove utensils in Varanasi Women raised slogans problem of water drainage
रामनगर जोनल कार्यालय में प्रदर्शन करती महिलाएं और अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Nagar Nigam Varanasi : रामनगर के रत्तापुर में तीन माह से जल निकासी की समस्याओं से जूझ रहे लोगों के सब्र का बांध शुक्रवार को टूट गया। नगर निगम के रामनगर जोनल कार्यालय के बाहर महिलाओं ने गैस चूल्हा सहित बर्तन लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर विधायक, मेयर और पार्षद के खिलाफ नारे लगाए। 

विज्ञापन


हाथ में पोस्टर थामे लोग मेयर और नगर आयुक्त को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। पांच घंटे बाद भी कोई नहीं पहुंचा। महिलाओं का कहना है कि रत्तापुर जलनिकासी की समस्या से कई साल से जूझ रहे हैं। तीन माह से स्थिति बहुत खराब है। हर घर में कोई न कोई बीमार है। 
विज्ञापन


मल जल युक्त पानी के बीच आवाजाही से जीना मुहाल हो गया है। समस्याओं से त्रस्त 150 घरों के लोगों ने घर के बाहर यह मकान बिकाऊ है जैसे पोस्टर चिपकाएं हैं। बच्चे सीवर युक्त पानी से होकर स्कूल जा रहे है। दो सप्ताह पूर्व भी धरना दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जलकल कार्यालय का घेराव तक किया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। क्षेत्र की महिलाएं दोपहर में जुलूस की शक्ल में नगर निगम के रामनगर जोनल कार्यालय पहुंची। मुख्य द्वार पर धरना देने लगी। सफाई वाहनों और कर्मियों को भी मुख्य द्वार पर रोक दिया। 


उनका कहना है कि हम अपना घर बार बंद कर आए हैं। जब तक समस्या का अंत नहीं होता धरना जारी रहेगा। धरने में आरती देवी, उषा चौहान, सपना तिवारी, पूनम चौहान, मंजू देवी, रीता मौर्या, माधुरी, मनीष यादव, विनय मौर्या, चंदा, बेबी, हसीना,जुबेर, जाहिदा शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed