{"_id":"5fd3acfb8ebc3e3f871b6e48","slug":"demonstration-at-power-department-call-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: विद्युत विभाग के कॉल सेंटर पर प्रदर्शन, 6.30 घंटे तक नहीं सुनी गई 21 जिलों की सैकड़ों शिकायतें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: विद्युत विभाग के कॉल सेंटर पर प्रदर्शन, 6.30 घंटे तक नहीं सुनी गई 21 जिलों की सैकड़ों शिकायतें
Fri, 11 Dec 2020 11:01 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन नहीं मिलने से नाराज पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के वाराणसी स्थित काल सेंटर 1912 पर काम करने वाले कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब साढ़े छह घंटे तक काल सेंटर प्रभावित रहा।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने सुबह छह बजे से 12:30 बजे तक काल अटेंड नहीं की। इस सेंटर से छह जोन के 21 जिले जुड़े हैं। रोजाना पांच से छह सौ शिकायतें आती हैं और यहां 150 से अधिक कर्मचारी हैं। दरअसल, शासन और रामा इंफोटेक के बीच कर्मचारियों को लेकर पत्राचार हो रहा है।
विज्ञापन
इसके चलते कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। दीपावली पर विरोध के बाद सितंबर का वेतन मिला था। नोडल अधिकारी गंगाधर सिंह ने सोमवार तक एक महीने का वेतन और अगले शुक्रवार तक दूसरे महीने का वेतन देने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में संतोष श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, अभिषेक पांडेय, रितेश श्रीवास्तव, दयाशंकर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन