फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demonetisation Varanasi income tax department raided Zarda businessman

वाराणसी में जर्दा कारोबारी के तीन ठिकानों पर छापा

Wed, 28 Dec 2016 08:40 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Wed, 28 Dec 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
Demonetisation Varanasi income tax department raided Zarda businessman
कारोबारी के घर के बाहर खड़ी आयकर‌ विभाग की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

कर चोरी के मामले में आयकर विभाग और उत्पाद शुल्क के अधिकारियों ने जर्दा कारोबारी के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। दोनों विभागों की 23 घंटे से अधिक संयुक्त छापेमारी की कार्रवाई में करोड़ों रुपये कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कर चोरी से जुड़े सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। अचानक कार्रवाई से कारोबारियों में अफरा-तफरी की स्थिति रही।
पूर्वांचल के सबसे बड़े जर्दा कारोबारी रत्नेश जायसवाल, अंकुर और अंकुश के रामकटोरा, लहरतारा और पानदरीबा में घर और कार्यालय पर छापेमारी की।

लखनऊ, इलाहाबाद और कानपुर की आयकर और उत्पाद शुल्क की टीम मंगलवार की दोपहर बाद करीब दो बजे रामकटोरा और लहरतारा पर जा धमकी। टीम के पहुंचते और इसकी भनक लगते ही कारोबारी हक्काबक्का रह गए।
विज्ञापन


टीम ने मंगलवार को दो बजे से लेकर बुधवार की दोपह करीब एक बजे तक कर चोरी से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला। कंप्यूटर में फीड डाटा को भी देखा। अधिकारियों ने बहीखाता, कंप्यूटर की हार्डडिस्क भी उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमियों और व्यापारियों में दिनभर छापेमारी की कार्रवाई की चर्चा रही। आयकर विभाग केसूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक छापेमारी के बाद करोड़ों रुपये कर चोरी का अनुमान है। इसकी पड़ताल और आकलन के बाद भी ही पूरी स्थिति साफ होगी।

छापे से कई बड़े कारोबारियों में हड़कंप

Demonetisation Varanasi income tax department raided Zarda businessman
income tax - फोटो : income tax
शहर के जर्दा कारोबारियों के यहां आयकर और केंद्रीय उत्पाद शुल्क की छापेमारी से शहर के बड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। खासकर उन व्यापारियों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नोटबंदी के बाद से अब तक करोड़ों रुपये अपने खातों में जमा कराए हैं।

जर्दा कारोबार से जुड़े अन्य कारोबारियों में भी हड़कंप की स्थिति है। नोटबंदी के बाद एक करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन वाले खातों की पड़ताल आयकर विभाग ने शुरू कर दी है। ऐसे सभी खातों का ब्यौरा विभाग ने बैंकों से मंगा लिया है।

अब उनकी छानबीन कर छापेमारी की जा रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कई और बड़े कारोबारी विभाग के रडार पर हैं। आशंका है कि इन कारोबारियों ने नोटबंदी के दौरान अपना टर्नओवर कई गुना बढ़ाकर कालेधन को सफेद किया है।

बेचे गए माल की बिलिंग भी दो तरह से की गई है। एक जो आयकर को दिखाने के लिए और दूसरा जो अपनी जानकारी के लिए जनरेट की गई है। विभाग की ओर से छापेमारी शुरू होने के बाद ऐसे कारोबारी बचाव की कोशिशों में जुटे हैं।

सूत्रों का दावा है कि कार्रवाई के डर से कई कारोबारियों ने अपने दस्तावेज हटा-बढ़ा दिए हैं। प्रतिष्ठानों पर भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed