फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demands raised voice to convince

मांगें मनवाने के लिए उठाई आवाज

Sun, 11 Sep 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 11 Sep 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
शहर के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग संगठनों और समूहों ने अपने हक की आवाज उठाई और धरना-प्रदर्शन भी किया। आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने संसाधनों में बढ़ोतरी के लिए निदेशक का कार्यालय घेरा तो बीएचयू सिंहद्वार पर भी छात्रों-कर्मचारियों के लिए मैगसायसाय पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय ने सभा कर विरोध जताया। गांधी विद्या संस्थान संघर्ष समिति की ओर से संस्थान से कब्जा हटाने के लिए धरना दिया गया। वहीं, वेतन विसंगति के विरोध में फर्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर काम किया।
विज्ञापन



भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बीएचयू के छात्र-छात्राओं ने संस्थान में फीस वृद्धि के अनुरूप सुविधाएं न बढ़ाए जाने के विरोध में शनिवार को निदेशक कार्यालय का घेराव कर दिया। नारेबाजी कर छात्र सुविधाओं के लिए आवाज उठाई। हॉस्टल से लेकर फैकल्टी की कमी के मुद्दे को खुलकर प्रशासन के समक्ष रखा। इसके पहले लिंबडी चौराहे से संस्थान के करीब दो सौ छात्र-छात्राओं ने जुलूस निकाला। हाथों में अपनी मांगों के संबंध में उन्होंने पोस्टर ले रखे थे। शांति के साथ जुलूस निकालते हुए सभी छात्र निदेशक कार्यालय पहुंचे। छात्र-छात्राओं का कहना था कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा इस साल आईआईटी में तीन गुना फीस बढ़ाई गई। फीस में बढ़ोतरी ये कहकर की गई कि इससे छात्र सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। आईआईटी बीएचयू में सबसे ज्यादा कमी शिक्षकों की है। हॉस्टलों की भी कमी है। इसके अलावा लाइब्रेरी में भी किताबों का टोटा है। उन्होंने 24 घंटे लाइब्रेरी खोले जाने की भी मांग की है। छात्रों का कहना था कि लैब में उपकरण भी मानक के अनुरूप नहीं हैं। इस दौरान छात्राओं ने वीमेन सेल की भी मांग रखी। प्रो. जीवीएस शास्त्री, प्रो. एके मुखर्जी व डॉ. प्रभाकर सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि छात्र संसद के आपातकालीन सत्र में इन सभी मुद्दों पर चर्चा होगी और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। तब छात्रों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन



वहीं, गांधी विद्या संस्थान से अवैध कब्जा हटाने के लिए गांधी विद्या संस्थान संघर्ष समिति की ओर से शनिवार को शास्त्री घाट पर धरना दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता, गांधीवादी और समाजवादी चिंतक धरने में शामिल हुए। धरने के बाद जुलूस के रूप में वे जिला मुख्यालय पहुंचे, वहां डीएम कार्यालय को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मैग्सायसाय एवार्डी संदीप पांडेय ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा स्थापित संस्थान दुर्दशा का शिकार है। इसमें गांधी विरोधी लोग रह रहे हैं। डीएम से मांग की गई कि संस्थान का मुख्य प्रवेश द्वार खोला जाए। लोकनायक की प्रतिमा मुख्य भवन के ग्रंथागार के सामने पूर्ववत स्थापित की जाए। धरने में मोहम्मद आरिफ, मुनीजा रफीक खान, डॉ. आनंद तिवारी, अफलातून, डॉ. नीता चौबे, फादर दिलराज, जागृति राही शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed