{"_id":"60e751a18ebc3ed6662eaf4a","slug":"demand-to-curb-black-marketing-of-e-stamp-stamp-notary-varanasi-news-vns599404169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई स्टांप, टिकट, नोटरी की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई स्टांप, टिकट, नोटरी की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने की मांग
विज्ञापन
ई स्टांप, टिकट और नोटरी आदि की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने की मांग समाजवादी अधिवक्ता सभा ने जिला प्रशासन से की है। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में सभा के प्रदेश सचिव राहुल श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश सचिव ने कहा कि छोटे स्टांप निर्धारित मूल्य से कई गुना अधिक दाम पर बेचे जा रहे हैं। केवल चुनिंदा लोगों को ही ई स्टांप की सुविधा दी गई है। मांग की गई है कि ई स्टांप की सुविधा बेहतर की जाए। वेंडर्स का कमीशन निर्धारित किया जाए। अधिक दाम पर बिक्री पर अंकुश लगाया जाए। ज्ञापन देने वालों में अंशुमान दुबे, अमित श्रीवास्तव, इमरान खान, सुजीत यादव, सतीश यादव, होरी लाल गुप्ता, अलमदार हुसैन, इकराम अंसारी, शादाब खान, विशाल सेठ, अतीक खान आदि शामिल रहे।
जन्मदिन पर सपा सुप्रीमो ने कार्यालय प्रभारी को भेजी साइकिल
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की एक जुलाई को जन्मदिन मनाया गया। इस पर सपा सुप्रीमो ने वाराणसी महानगर के कार्यालय प्रभारी विनोद शुक्ला को उपहार में साइकिल भेजी। पार्टी के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार जताया। इस दौरान दुर्गा यादव, अजय प्रकाश राजू, जौहर प्रिंस, राजकुमार यादव, राजू यादव, गौतम आदि मौजूद रहे।