फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demand for Gyanesh Kumar's resignation; lawyers stage a sit-in at the DM's office

Varanasi News: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, डीएम कार्यालय पर अधिवक्ताओं का धरना

Thu, 08 Oct 2026 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Demand for Gyanesh Kumar's resignation; lawyers stage a sit-in at the DM's office
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर बुधवार को बनारस बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय का घेराव कर पोर्टिको में धरना दिया और नारेबाजी की। अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने फाॅर्म-6 में बदलाव किया। इस कारण एसआईआर के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों के नाम मतदाता सूची से बाहर हो गए। उन्होंने कहा कि फाॅर्म-6 में बदलाव की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा देना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि फाॅर्म-6 में बदलाव का अधिकार संसद और केंद्र सरकार का था तो बिना उनके स्तर पर बदलाव किए यह संशोधन किसके निर्देश पर किया गया। संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए मामले में पारदर्शी जांच जरूरी है। संतोषजनक कार्रवाई न होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही। धरने में राजू यादव, संजय चौबे, मनमोहन गुप्ता, अनिल कुमार पाठक, राजेश त्रिपाठी, अशोक प्रजापति, शुभम प्रकाश सिंह, पवन वर्मा आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed