फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   delhi bjp mp Manoj Tiwari said in Varanasi arvind Kejriwal is culture and anti Chhath parav he targeted Priyanka and Rahul Gandhi

Varanasi News: मनोज तिवारी ने केजरीवाल को बताया संस्कृति और छठ विरोधी, प्रियंका और राहुल गांधी पर साधा निशाना

Wed, 13 Oct 2021 02:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 13 Oct 2021 02:10 PM IST
सार

वाराणसी पहुंचे लोकगायक और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार सुबह विपक्ष पर करारा हमला बोला। लखीमपुर घटना पर  मनोज तिवारी ने कहा कि अखिलेश यादव, राहुल और प्रियंका गांधी हर मौत, हर दुर्घटना को अलग नजरिए से देखते हैं।

विज्ञापन
delhi bjp mp Manoj Tiwari said in Varanasi arvind Kejriwal is culture and anti Chhath parav he targeted Priyanka and Rahul Gandhi
सीएम एंग्लो बंगाल इंटर कॉलेज में मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र महोत्सव में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे लोकगायक और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार सुबह विपक्ष पर करारा हमला बोला। मंदिर जाने के दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।

विज्ञापन


लखीमपुर कांड पर बोलते हुए भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कश्मीर में भारतीय सेना का जवान आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो जाते हैं। मगर किसी भी राजनीतिक दल को उनके बारे दो मिनट बात करने की फुर्सत नहीं है। इन लोगों का काम है लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले को भाजपा के खिलाफ मुद्दा बनाकर यूपी  की भोली-भाली जनता को भड़काना। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल पांच साल की कसर इसी मामले पर पूरी करना चाहते हैं।
विज्ञापन

पढ़ेंः बलिया के सूरन और बनारस के परवल का यूएई में जलवा, भदोही के निर्यातक ने भेजी दो टन हरी सब्जियां
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल और प्रियंका मौतों को अलग-अलग नजरिए से देखते हैं
मनोज तिवारी ने कहा कि अखिलेश यादव, राहुल और प्रियंका गांधी हर मौत, हर दुर्घटना को अलग नजरिए से देखते हैं। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस के किसान न्याय रैली से कोई प्रभाव पड़ा क्या। आज किसानों के घर में शौचालय और खाते में पैसे भाजपा सरकार ने भेजे हैं। सभी किसान भाजपा को ही अपना हितैषी मानते हैं। कांग्रेस की कोशिशों से कुछ भी नहीं होने वाला है।

वहीं, अखिलेश यादव को लेकर उन्होंने कहा कि पहले वह अपना परिवार देख लें। इसके बाद कुछ और देखें। मनोज तिवारी ने दावा किया कि यूपी के लोगों में भाजपा को लेकर भरोसा कायम है। सपा-बसपा और कांग्रेस चाहे जितना भी जोर लगा ले, वैसा भरोसा किसी भी राजनीतिक दल को लेकर लोगों में नहीं है। 

'केजरीवाल को हिंदू धर्म के पर्वों से चिढ़'

delhi bjp mp Manoj Tiwari said in Varanasi arvind Kejriwal is culture and anti Chhath parav he targeted Priyanka and Rahul Gandhi
नवरात्र महोत्सव की छठी संध्या में मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

छठ पूजा के मसले पर बात करते हुए मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लिया। कहा कि दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर रोक लगाई गई है। उन्होंने केजरीवाल को  संस्कृति और छठ विरोधी बताया।

मनोज तिवारी ने कहा सीएम अरविंद केजरीवाल हमारे हिंदू धर्म के पर्व पर रोक लगा रहे हैं। उन्हें हिंदू धर्म के पर्वों से चिढ़ है। उनका विरोध मैं बनारस से दिल्ली लौटने के बाद भी करूंगा। कहा कि मैं अपने कमिटमेंट का पक्का हूं। जिस कारण चोट लगने के बाद भी वाराणसी में आप सबके सामने उपस्थित हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed