{"_id":"5db0bbcf8ebc3e017e52dbf0","slug":"deepawali-varanasi-news-vns4908051126","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली पर आठ लाख दीपों से सजेंगे गंगा घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली पर आठ लाख दीपों से सजेंगे गंगा घाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। देव दीपावली पर इस बार आठ लाख दीयों से गंगा के घाटों को जगमग करने की प्रशासन ने तैयारी की हैं। इसके लिए पर्व से 2-3 दिन पहले ही दीये, बाती व तेल का घाटवार विभिन्न संस्थाओं को वितरण कर दिया जाएगा। इसके अलावा अस्सी व राजघाट पर दीपक जलने के समय आमजन की देव दीपावली में सहभागिता हेतु उन्हें निशुल्क तेल भरकर दीये उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे घाटों पर जला सकेंगे।
आयुक्त सभागार में कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने देव दीपावली के विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपा। कमिश्नर ने कहा कि बाहर से आने वाले पर्यटक, श्रद्धालु जब अपने हाथ से गंगा घाट पर देव दीपावली में दीपक जलाकर रखेंगे तो अच्छी अनुभूति व संदेश लेकर जाएंगे। लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, विकास प्राधिकरण को कहा गया कि तत्काल घाटों को जाने वाली सड़कों, होटलों के मार्गों, एयरपोर्ट, रेलवे को जाने वाली सड़कें दुरुस्त कर ली जाएं। घाटों पर सिल्ट सफाई हेतु 67 पंप लगा दिए गए हैं। बैठक में नावों को सजाने का सुझाव दिया गया। अच्छी सजावट करने वाले नाविकों को पुरस्कृत किया जाएगा। दीपावली से देव दीपावली तक पूरे शहर की सड़कों पर एलईडी लाइट व झालर आदि से सजावट होगी। बैठक में यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, फायर व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति आदि पर विस्तार से चर्चा हुई। कमिश्नर ने 30 अक्टूबर तक यातायात व्यवस्था के लिए रूट चार्ट योजना तैयार करने का निर्देश दिया।
उद्यमियों की समस्याओं का तत्परता से निस्तारण करें
वाराणसी। कमिश्नर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को आयुक्त सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण करते हुए कमिश्नर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योगों की समस्याओं को तत्परता से निस्तारण करें। जिला उद्योग बंधु के साथ उद्योगों की सुरक्षा समिति की बैठक होगी। कर्मचारी राज्य बीमा निगम का लहुराबीर स्थित डिस्पेंसरी पांडेपुर स्थानांतरित किया गया। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज 2, चंदौली में पार्कों में वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कर मॉडल पार्क बनाए जाएंगे। इसमें अब तक हुए विलंब पर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी चंदौली से तीन दिन में जवाब-तलब किया है। बैठक में कमिश्नर ने उद्यमियों से सुझाव भी लिए।