फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deep lit in Kashi on the devastation of Myanmar and Thailand

Varanasi News : म्यांमार और थाईलैंड की तबाही पर काशी में जले दीप, भूकंप पीड़ितों के लिए प्रार्थना

Sun, 30 Mar 2025 08:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 30 Mar 2025 08:41 PM IST
सार

म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप में मृत आत्माओं की शांति के लिए म्यांमार थाई बौद्ध मंदिर के तत्वाधान में शोख सभा का आयोजन किया गया और इसके साथ ही दीप जलाकर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कुल 5100 दीप जला कर श्रद्धांजलि दी गई। 
 

विज्ञापन
Deep lit in Kashi on the devastation of Myanmar and Thailand
भूकंप में मृत आत्माओं की शांति के लिए जले दीप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

म्यांमार एवं थाईलैंड में  आए भूकंप में मृत लोगों की आत्मा की शांति के बौद्ध भिक्षुओं ने रविवार को मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में तथागत की प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना की। मंदिर प्रगाढ़ में ही भूकं में मारे गए लोगों के आत्मा के शांति के लिए बुद्ध मूर्ति के समक्ष दीप दान कर, म्यांमार,थाई, श्रीलंका,तिब्बतन,जापानी परम्परा से पूजा व मंत्रउच्चारण किए।

विज्ञापन


वहीं शोख सभा का आयोजन थाई बौद्ध विहार व म्यांमार बौद्ध मंदिर के तत्वाधान में हुआ। शोख सभा का नेतृत्व महाबोधि सोसायटी ऑफ इंडिया के महासचिव भिक्षु पी शिवली थेरो ने किया। उन्होंने कहा कि म्यांमार एवं थाईलैंड में आया विनाशकारी भूकंप दुर्भाग्यशाली है। भूकंप में हजारों लोगों की जान चली गई। सैकड़ों भवन जमींदोज हो गए।
विज्ञापन


भूकंप में मृत आत्माओं को शांति प्रदान करें। थाई मंदिर के प्रभारी मांगलिको ने कहा कि म्यांमार एवं थाईलैंड में 7.7 रैकेटियर का भूकंप आया। भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना कर एवं संयम रखकर ही इस दुःख की घड़ी से बाहर निकल सकते हैं। इंडो जम्बूद्वीप के प्रभारी के सीरी सुमेध थेरो ने कहा कि भगवान बुद्ध भूकंप में मृत लोगों की आत्मा की शांति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि थाईलैंड एवं म्यांमार दोनों ही देशों में बौद्ध अनुयाई रहते हैं। भूकंप में हजारों लोग मृत हो गए, यह बहुत दुख का विषय है। भारत सरकार भी दोनों देशों में राहत बचाव कार्यों को कर रही है। इस अवसर पर जापानी मंदिर की प्रभारी म्योजित्सू नागाकूबो, महाबोधि सोसायटी ऑफ इंडिया सारनाथ के विहाराधिपति भिक्षु आर सुमितानंद थेरो ने विचार व्यक्त किया। 


बौद्ध भिक्षुवो ने प्रार्थना करने के बाद म्यांमार व थाईलैंड में भूकंप से मारे गए लोगों के फोटो चित्र को लेकर मंदिर की प्रतिमा कर बौद्धि वृक्ष के नीचे रखकर दीप दान किया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed