फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Decision could not be taken on salary deduction of teacher-employees

शिक्षक-कर्मचारियों की वेतन कटौती पर नहीं हो सका निर्णय

Thu, 16 Sep 2021 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Decision could not be taken on salary deduction of teacher-employees
श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में स्ववित्तपोषित शिक्षक एवं कर्मचारियों के वेतन कटौती के मामले का समाधान नहीं हो सका। शासनादेश के अनुसार वेतन नहीं मिलने से शिक्षक व कर्मचारियों में रोष है। बुधवार को बुलानाला परिसर में वेतन के मुद्दों पर प्रबंध समिति के साथ शिक्षक-कर्मचारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

बुधवार को महाविद्यालय परिसर में हुई बैठक के दौरान बुलानाला और परमानंदपुर परिसर के 80 शिक्षक शामिल रहे। प्रबंधक अनिल कुमार जैन ने हंगामे की आशंका को देखते हुए बैठक की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई। बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया गया। बैठक में सभी ने शासनादेश के अनुसार अपने बकाये एवं पूरे वेतन देने की मांग दोहराई। अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के स्ववित्तपोषित शिक्षकों एवं कर्मचारियों में वेतन शासनादेश के अनुरूप न मिलने से भारी रोष एवं प्रबंधन के प्रति असंतोष है।
विज्ञापन

वेतन विसंगति को लेकर पिछले दिनों सभी शिक्षक कर्मचारियों ने प्राचार्य का घेराव किया था। महाविद्यालय प्रबंधन ने वर्तमान सत्र में जुलाई से अगस्त के वेतन में 25 से 45 फीसदी की कटौती की थी। इसकी शिकायत प्रदेश सरकार व राज्यपाल से लगायत कुलपति से भी की गई है। पत्र में लिखा है कि जुलाई 2020 से दिसंबर 2020 तक छह महीने के वेतन में कटौती की गई थी। अब इस सत्र में पुन: 40 से 45 प्रतिशत तक कटौती कर दी गई। शिक्षकों ने कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव से भी इसकी शिकायत की थी। प्रबंधक अनिल जैन ने बताया कि महाविद्यालय की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है। महाविद्यालय में दाखिले की संख्या इस बार बहुत अच्छी नहीं है। शासन को भी इस मामले में पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed