फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Death of youth resident of Delhi due to drowning in Ganga at tulsi ghat in varanasi during bath

वाराणसी: स्नान के दौरान गंगा में डूबने से दिल्ली निवासी युवक की मौत, आज ही थी वापसी की ट्रेन

Sat, 03 Jul 2021 04:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 03 Jul 2021 04:50 PM IST
सार

दिल्ली निवासी एक युवक किसी काम से शनिवार सुबह वाराणसी पहुंचा। दोपहर में वह तुलसी घाट पहुंचा। यहां स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। 

विज्ञापन
Death of youth resident of Delhi due to drowning in Ganga at tulsi ghat in varanasi during bath
गंगा में डूबने से दिल्ली निवासी युवक की मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी के तुलसी घाट के सामने शनिवार दोपहर गंगा में डूबने से दिल्ली निवासी एक युवक की मौत हो गई। घाट किनारे मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को आधे घंटे बाद बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की शिनाख्त दिल्ली के संगम विहार निवासी जगदीश प्रसाद गोला (35) के तौर पर हुई। वह अकेले ही गंगा स्नान के लिए आया था।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के मोबाइल नंबर से परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मृतक के बड़े भाई चंद्रपाल और अन्य परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए। दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार निवासी जगदीश प्रसाद पांच भाई में सबसे छोटा है। मृतक के दो बेटे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जगदीश पिछले कुछ महीने से गुरुग्राम में अपना मिंत्रा डॉट कॉम का एजेंसी लेकर काम शुरू किया था। शनिवार की सुबह वह ट्रेन से वाराणसी पहुंचा।  मंडुवाडीह स्टेशन पर उतरने के बाद ऑटो से बीएचयू परिसर गया। वहां किसी परिचित से मुलाकात की और उसे सामान दिया। इसके बाद वहां से निकलकर गंगा स्नान करने के लिए तुलसी घाट पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपना कपड़ा और सामान को घाट की सीढ़ी पर रखने के बाद स्नान के लिए गंगा में उतर गया। गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया। मृतक ने दोपहर में 12,30 बजे अपने बड़े भाई चंद्रपाल से फोन पर बात की थी। शनिवार शाम में वापस ट्रेन से लौटने के लिए बोला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed