{"_id":"652402abc8fed000a90a3093","slug":"death-of-prisoner-detained-in-varanasi-district-jail-his-health-suddenly-deteriorated-2023-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: चोरी के आरोप में जिला जेल में निरुद्ध बंदी की मौत, युवक की अचानक बिगड़ी थी तबियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: चोरी के आरोप में जिला जेल में निरुद्ध बंदी की मौत, युवक की अचानक बिगड़ी थी तबियत
Mon, 09 Oct 2023 07:09 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 09 Oct 2023 07:09 PM IST
सार
वाराणसी के चौकाघाट स्थित जिला जेल में चोरी के मामले में निरुद्ध बंदी की अस्पताल में माैत हो गई। 32 वर्षीय युवक को तबियत बिगड़ने के बाद जेल अस्पताल ले जाया गया था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वाराणसी जिला जेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के चौकाघाट स्थित जिला जेल में चोरी के मामले में निरुद्ध बंदी की सोमवार सुबह जिला अस्पताल में माैत हो गई। लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन
जिला जेल के जेलर वी के त्रिवेदी ने बताया कि चंदौली के पड़ाव के चौरहट निवासी साहेब (32 वर्ष) को कैंट पुलिस ने चोरी के मामले में 24 मई को जिला कारागार में दाखिल कराया था।
विज्ञापन
बैरक नंबर 12 में सुबह आठ बजे अचानक बंदी अचेत हो गया। जिला जेल के वार्डेन समेत अन्य कर्मियों ने बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना पाकर परिजन भी मोर्चरी हाउस पहुंचे और शव देखते ही बिलख पड़े। जेलर के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन