फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Death of passenger at Varanasi Airport who came to travel Mumbai flight 15 days ago son killed in road accident

वाराणसी एयरपोर्ट: मुंबई की प्लाइट पकड़ने आए यात्री की मौत, 15 दिन पहले सड़क हादसे में बेटे की गई थी जान

Sat, 02 Oct 2021 12:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 02 Oct 2021 12:10 PM IST
सार

गोपालपुर ठाठर निवासी यात्री सुरेंद्र सिंह मुंबई में नौकरी करते थे। 15 दिन पहले बड़े बेटे की हादसे में मौत होने के बाद वो गांव आए थे। सुरेंद्र सिंह के लिवर में इंफेक्शन था। शनिवार को  मुंबई जा रहे थे।

विज्ञापन
Death of passenger  at Varanasi Airport  who came to travel Mumbai  flight 15 days ago son killed in  road accident
मुंबई की प्लाइट पकड़ने आए यात्री की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुंबई की फ्लाइट पकड़ने आए एक यात्री की मौत हो गई। एयरपोर्ट पर चेक इन से पहले पार्किंग पोर्टिको में ही यात्री की तबीयत बिगड़ी तो सुरक्षाकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यात्री के साथ मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


 15 दिन पहले बड़े बेटे की हादसे में मौत होने के बाद वो गांव आए थे। जौनपुर जिले के गोपालपुर निवासी यात्री सुरेंद्र सिंह (44)  मुंबई में नौकरी करते थे। 15 दिन पहले बड़े बेटे की हादसे में मौत होने के बाद वो गांव आए थे। सुरेंद्र सिंह लिवर कैंसर से पीड़ित थे।
विज्ञापन


शनिवार को वो बेहतर इलाज के लिए मुंबई जाने के लिए सुबह करीब पौने ग्यारह बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे। साथ में दो पुत्री और पत्नी भी थी।  दोपहर एक बजे उनकी फ्लाइट थी। वाराणसी एयरपोर्ट पर चेक इन से पहले सुरेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट पर तैनात डॉक्टर सुजीत ने बताया कि यात्री की जांच रिपोर्ट देखने पर पता चला कि वह लिवर कैंसर से पीड़ित था। किडनी फंक्शन भी काम नहीं कर रहा था। यात्री को मुम्बई के टाटा हॉस्पिटल में इलाज के लिए रेफर किया गया था।

मृतक की बड़ी बेटी योगिता 11वीं जबकि छोटी बेटी सयोंगिता 8वीं में पढ़ती है। मृतक का परिवार मुंबई के कल्याण स्थित उल्हास नगर शहर में रहता था। मृतक की पुत्रियों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना के बाद अन्य परिजन एयरपोर्ट पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed