{"_id":"5e47dc9b8ebc3ee5cf02ff41","slug":"death-of-contract-labor-in-contingent-circumstances-questions-arising-from-the-situation-of-chance","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में संविदा श्रमिक की मौत, मौके की स्थिति से उपजे कई सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में संविदा श्रमिक की मौत, मौके की स्थिति से उपजे कई सवाल
Sat, 15 Feb 2020 05:27 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 15 Feb 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र के विंध्यनगर थाना क्षेत्र के नवजीवन विहार इलाके में स्थित सेक्टर तीन में रहने वाले एक युवक ने अपने आवास में शनिवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके की स्थिति देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस का कहना है कि जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जितेंद्र सिंह (32) संविदा के तहत मजदूरी का कार्य करता था। शनिवार सुबह सेक्टर तीन स्थित आवास में उसका शव फांसी पर लटकता हुआ मिला तो सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर युवक का पूरा धड़ बेड पर लटका था और गर्दन गमछे के सहारे छत से झूल रही थी। इसी के बाद परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन
बताते हैं कि युवक अपने पारिवारिक एवं व्यक्तिगत जीवन से तंग हाल था एवं बेरोजगारी झेल रहा था। विंध्यनगर के नगर निरीक्षक राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार कर परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने उपरांत ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन