फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Death of 11th student and Jewellers in road accidents

जौनपुरः सड़क हादसे में 11वीं की छात्रा और सराफा व्यवसायी की मौत

Mon, 23 Jul 2018 08:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 23 Jul 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
Death of 11th student and Jewellers in road accidents
यूपी के जौनपुर जिले में दो अलग अलग हादसों में 11वीं की छात्रा सहित दो लोगों की मौत हो गई।  सरपतहा थाना क्षेत्र के बसौली गांव निवासी सुभाष चंद्र चौधरी की बेटी सुप्रिया चौधरी (17) गांधी स्मारक इंटर कालेज समोधपुर में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। सोमवार को दोपहर बाद स्कूल से छुट्टी होने पर वह साइकल से घर लौट रही थी। वह तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे की खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।    उधर शेरवां बाजार  निवासी सराफा व्यवसायी हीरालाल सेठ (65) बिजली का बिल जमा कर  विद्युत उपकेंद्र से घर लौट रहे थे। वह दोपहर करीब 2:45 बजे सिकरारा बरईपार मार्ग पर देवीगंज के पास पहुंचे थे तभी किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र अजय कुमार के अनुसार वह किसी सवारी गाड़ी से बिल जमा करने गए थे। वह वापस कैसे आ रहे थे इसता पता नहीं चल सका। वह किसी बाइक सवार से लिफ्ट लेकर वापस आ रहे थे। आस पास के कुछ लोगों का कहना है कि दो बाइक की आपस में टक्कर हुई थी उसी दौरान पीछे बैठे हीरालाल सड़क पर गिर गए और उनका सिर फट गया। जबकि दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed