{"_id":"67173d8b34a282d3d7024a71","slug":"deaf-and-mute-person-got-hit-train-in-varanasi-happened-during-morning-walk-family-members-shocked-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आया मूक बधिर : मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आया मूक बधिर : मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम
Tue, 22 Oct 2024 11:22 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:22 AM IST
सार
Varanasi News : युवक के मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। इसके पहले पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। जब तक शिनाख्त की जाती तब तक आसपास के लोगों ने ही युवक की पहचान बता दी थी।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ और मृतकी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कपसेठी थाना क्षेत्र के सिरिहिरा गांव निवासी टार्जन राजभर (27) पुत्र बृजलाल राजभर की मंगलवार को सुबह करीब 8 बजे रघुनाथपुर गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बताते चलें कि सुबह घर से टार्जन मॉर्निंग वॉक के लिए निकाला था। जैसे ही रघुनाथपुर गांव के पास पहुंचा कि रेलवे लाइन पर वाराणसी से भदोही की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे युवक की शिनाख्त हो गई। मृतक मूक बधिर और सुन नहीं सकता था। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। फ्लैक्स बनाने का काम करता था। टार्जन के पिता बृजलाल पीआरडी के जवान हैं। मृतक की माता पंचों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन