फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of youth found in Ganga pollution pumping plant

Varanasi News: गंगा प्रदूषण के पंपिंग प्लांट में युवक का मिला शव

Thu, 01 Jun 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Ganga pollution pumping plant
कोनिया स्थित गंगा प्रदूषण प्लांट के पंपिंग स्टेशन के अंदर बुधवार को एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक के शरीर पर कोई भी कपड़ा नहीं था। पंप आपरेटिंग में लगे कर्मचारियों की नजर जब लाश पर पड़ी तो उन्होंने पंप बंद कर घटना की सूचना आदमपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंगा प्रदूषण प्लांट के कर्मचारियों के सहयोग से लाश को बाहर निकाला। शव करीब चार पांच दिन पुराना और तेज दुर्गंध उठ रही थी। शरीर के कई जगहों पर चोट के निशान थे। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को गंगा प्रदूषण के पास नाले में फेंक दिया गया। शव नाले के रास्ते बहते हुए पंपिंग सेट में पहुंच गया। आदमपुर पुलिस के अनुसार युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया है। ब्यूरो -------------------------
विज्ञापन


घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

मिर्जामुराद। कोसड़ा गांव स्थित हाईवे पर रविवार की रात घायल रखौना गांव निवासी बृजेश पाल (30) की मंगलवार रात मौत हो गई। कुत्ते को बचाने में बृजेश बाइक लेकर डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। रखौना गांव निवासी बृजेश पाल एक शादी समारोह से घर लौट रहा था। संवाद
विज्ञापन


------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शनार्थियों का पर्स चुराने का आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी। दर्शनार्थियों का पर्स चुराने के आरोपी को चौक पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। कब्जे से 20 हजार नकद, आधार कार्ड आदि सामान बरामद हुआ। चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी आंध प्रदेश के कृष्णा का रहने वाला सैक युसूब है। आरोपी के पास से पर्स और 20 हजार नकदी बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed