फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of youth found 200 meters away from home, accused of murder

Varanasi News: घर से 200 मीटर दूर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Tue, 10 Mar 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found 200 meters away from home, accused of murder
सतीश की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम, समझाते एसीपी सारनाथ.
सारनाथ। थाना क्षेत्र के रजनहियां में सोमवार की सुबह सड़क पर लहूलुहान हालत में 25 वर्षीय सतीश पटेल का शव मिलने पर परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए चक्काजाम का प्रयास किया। घर से 200 मीटर दूर शराब ठेके के पास मिले शव को पुलिस ने संरक्षण में लिया। बताया गया कि वह रात में पड़ोसी गांव में भारत-न्यूजीलैंड वर्ल्डकप मैच देखने गया था। एसीपी सारनाथ ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

रजनहिया निवासी पिता अशोक पटेल ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात बेटा पड़ोसी गांव बनवारीपुर में शमशेर के यहां वर्ल्डकप मैच देखने गया था। रात 12 बजे के बाद परिजन भी मैच देखने के बाद सो गए। सुबह 6 बजे भाई विजय ने जानकारी दी कि सतीश की बाइक शराब ठेके के पास लावारिस हालत में पड़ी है। समीप में खून फैला हुआ है।
विज्ञापन

इस बीच थाने पहुंचे तो मालूम चला कि पुलिस ने लावारिस हालत में युवक के शव को संरक्षण में लिया है। परिजनों को बताया गया कि सड़क हादसे में सतीश की मौत हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अगर सड़क हादसा होता तो बाइक भी क्षतिग्रस्त होती। परिजन सतीश की हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिए। पिता अशोक पटेल ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए। सतीश का सीडीआर और आसपास के सीसी कैमरे भी खंगाले जाएं। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी और एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सतीश पटेल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। एक छोटी बहन है। वह सोनातालाब स्थित एक प्राइवेट स्कूल में वैन चलाता था। तीन माह पूर्व ही सतीश की हरहुआ के दुनियापुर में शादी हुई थी। पत्नी ज्योति भी सूचना पाकर बिलख उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क हादसे में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। - विदुष सक्सेना, एसीपी सारनाथ्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed