{"_id":"65356c1954dca64a0e011ca4","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-with-the-help-of-saree-na-news-c-258-1-svns1004-6385-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
बलरामपुर। दीदारगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की लाश घर में ही साड़ी के सहारे फंदे पर लटकती मिली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वह एक माह पूर्व ही दुबई से घर आया था।
दीदारगंज थाना के हुब्बीगंज राजापुर गांव निवासी बसंत लाल (35) दुबई में नौकरी करता था। एक माह पूर्व ही वह दुबई से घर आया था और 24 अक्टूबर को उसे वापस दुबई जाना था। रोज की भांति शनिवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार की सुबह वह देर तक नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने गए। परिजन कमरे में पहुंचे तो बसंत को साड़ी के सहारे फंदे से लटकता देखा।
परिजनों की सूचना पर दीदारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवा कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। मृतक एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।