{"_id":"66d558941f7647ade8070da4","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-on-tree-in-varanasi-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, टहलने निकले लोगों ने पुलिस को दी सूचना; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, टहलने निकले लोगों ने पुलिस को दी सूचना; परिवार में मचा कोहराम
Mon, 02 Sep 2024 11:48 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:48 AM IST
सार
वाराणसी जिले में सोमवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। युवक के घरवालों को जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना को की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
UP police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के राजातालाब थाना क्षेत्र के कचहरिया गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। सोमवार की सुबह जब लोग खेत की ओर टहलने निकले तो आम के पेड़ से लटकते शव को देखा। सूचना पर काफी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उक्त युवक की पहचान कचहरिया गांव के कैलाश पटेल (30) के रूप में की।
विज्ञापन
कैलाश पटेल गांव के ही बिरजू पटेल का बड़ा बेटा है। मृतक दो भाई हैं। यह गांव में ही एक प्राइवेट एजेंसी में काम करता था। मृतक की एक तीन साल की बेटी है। पत्नी प्रियंका और घरवाले सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सूचना पर राजातालाब थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से उतार कर जांच पड़ताल की गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक काफी मिलनसार और शांत स्वभाव का था। ऐसी घटना क्यों घटी लोग समझ नहीं पा रहे हैं। पिता बिरजू पटेल का कहना था कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।
विज्ञापन