फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead Body of two people found in Varanasi police investigating case

Varanasi News: वाराणसी में दो लोगों का शव मिलने से सनसनी, एक की हुई पहचान; दूसरे की नहीं हो सकी शिनाख्त

Mon, 17 Jun 2024 10:26 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 17 Jun 2024 10:26 AM IST
सार

वाराणसी जिले में 24 घंटे के अंदर दो लोगों का शव मिला। एक अज्ञात शख्स का शव रविवार की देर रात में मिला। वहीं दूसरा शव सोमवार की सुबह तालाब में मिला। तालाब में मिले शव की पहचान हो गई है। 

विज्ञापन
Dead Body of two people found in Varanasi police investigating case
तालाब में शव मिलने की जानकारी पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के साधौगंज चौकी क्षेत्र में मत्स्य पालन के लिए खोदे गए तालाब में सोमवार की सुबह बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छूनछून प्रसाद (79) निवासी जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र के कोचारी गांव के रूप में हुई। 

विज्ञापन


मृतक के परिजनों के अनुसार बीते एक सप्ताह से छूनछून बड़ागांव क्षेत्र के देवचंदपुर स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। रविवार की शाम वह अपने ससुराल से निकला था और देर रात तक वापस नहीं आया। सुबह लगभग छह बजे तालाब के किनारे टहलने पहुंचे लोगों ने शव देखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस की सूचना पर परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की। मृतक के दो पुत्र हैं। उधर, घटना के संबंध में थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने बताया कि प्रथम दृष्टया रात में तालाब में नहाने के प्रयास में पैर फिसलने से बुजुर्ग की मौत की आशंका है। मृतक शारिरिक रूप से भी काफी कमजोर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बरेका में अज्ञात युवक का शव मिला

बरेका में रविवार की देर रात आवासीय परिसर में एक अज्ञात शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास कर रही है। देर रात आरपीएफ कंट्रोल रूम बरेका से सूचना मिली कि कर्मचारी आवास संख्या 314 बी के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। सूचना पाकर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से मृतक के संबंध में पूछताछ की लेकिन, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed