फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dead body of married woman found from well in varanasi who mising for four days villagers informed police after foul smell

वाराणसी: कुएं में मिला चार दिन से गायब विवाहिता का शव, दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

Sat, 16 Apr 2022 05:47 PM IST
varanasi Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Apr 2022 05:47 PM IST
सार

वाराणसी के राजातालाब थाना अंतर्गत पनियरा गांव के बाबूराम के पूरा निवासी अमलेश मिश्रा की पुत्री सुनीता चार दिन से गायब थी। शनिवार को उसका शव गांव बाहर कुएं में मिला। 

विज्ञापन
dead body of  married woman found from well in varanasi who mising for four days villagers informed  police after foul smell
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

चार दिन पूर्व घर से गायब विवाहिता का शव शनिवार को वाराणसी के पनियरा गांव स्थित बाबूराम के पुरा में ही कुएं में मिला। मवेशी चराने गए युवकों ने दुर्गंध आने पर इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

विज्ञापन


राजातालाब थाना अंतर्गत पनियरा गांव के बाबूराम के पूरा निवासी अमलेश मिश्रा की पुत्री सुनीता उर्फ पिंकी (35) की शादी पास के ही गांव महावन निवासी चंदन उपाध्याय से हुई थी। 12 अप्रैल को पिंकी ससुराल से मायके आई हुई थी और उसी दिन शाम को घर से अचानक गायब हो गई।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार विवाहिता मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, जिसका उपचार मानसिक अस्पताल पांडेयपुर में चल रहा था। बेटी की गुमशुदगी पर पिता अमलेश ने 13 अप्रैल को जक्खिनी पुलिस चौकी पर शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके अलावा ससुराल और मायके के लोग अपने स्तर से पिंकी की खोजबीन में लगे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह गांव के कुछ लोग मवेशी चराने निकले तो बाबूराम के पुरा स्थित कुएं से दुर्गंध उठने पर कुएं में झांका तो शव उतराया हुआ दिखा, यह देखते ही ग्रामीण चीखने- चिल्लाने लगे। आसपास के लोग जुटे तो राजातालाब पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया तो पहचान पिंकी के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पिंकी के दो बच्चे भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed