{"_id":"60702fda8ebc3e591663603c","slug":"dead-body-of-girl-found-hanging-from-mango-tree-in-chandauli-missing-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में आम के पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, तीन दिन से घर से थी लापता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में आम के पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, तीन दिन से घर से थी लापता
Fri, 09 Apr 2021 04:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 09 Apr 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
आम के पेड़ से लटकता युवती का शव।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बरवाटाड़ गांव में शुक्रवार को आम के पेड़ से एक युवती का शव लटकता मिला। शव मिलने की सूचना पाकर चौकी इंचार्ज मझगांवा भैरवनाथ यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों से पूछताछ की। परिजनों का कहना है कि युवती तीन दिन से घर से लापता थी।
विज्ञापन
बरवाटाड़ गांव निवासी युवती तीन दिन पहले घर से से बिना बताए गायब हो गई थी। परिवार के लोगों ने उसे बहुत खोजा लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। थक हार कर परिजनों ने बृहस्पतिवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार की दोपहर मृतका का छोटा भाई आम तोड़ने के लिए गया तो देखा कि बहन का शव आम के पेड़ पर लटका है। रोते-बिलखते वह घर भागकर आया और जानकारी दी।
विज्ञापन
युवती का शव लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। चौकी प्रभारी भैरवनाथ यादव का कहना है कि युवती के शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। हर बिंदुओं पर पड़ताल कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन