{"_id":"5fc73c4a5fa20b384b101d55","slug":"dead-body-of-elderly-beggar-found-killed-with-a-brick-on-his-head-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में भिक्षाटन करने वाले बुजुर्ग का मिला शव, सिर पर ईंट से वार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में भिक्षाटन करने वाले बुजुर्ग का मिला शव, सिर पर ईंट से वार कर हत्या
Wed, 02 Dec 2020 12:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र के क्षेत्र स्थित आईपी विजया मॉल के पास एक बुजुर्ग के सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी गई। बुधवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची भेलूपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
फिलहाल वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। भेलूपुर थाने की पुलिस के अनुसार, लगभग 65 वर्षीय बुजुर्ग भिक्षाटन करता था और आईपी विजया मॉल के समीप ही फुटपाथ पर सोता था। बुजुर्ग के नाम और पते की तस्दीक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पुलिस बुजुर्ग के पास ही सोने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर भेलूपुर अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपी को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन