फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of a young man found in the field, fear of murder

खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Fri, 30 Sep 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in the field, fear of murder
नगरा। थाना क्षेत्र के डिहवा गांव में धान के खेत में 17 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। एसपी के साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मां की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के डिहवा निवासी शिवम यादव रात में खाना खाने के बाद गांव में हो रही रामलीला देखने गया था। वापस घर नहीं आया। सुबह शिवम का शव धान के खेत में मिला। शौच करने गए लोगों ने शव देखने के बाद शोर मचाया। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिवकुमार वैश और नगरा पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। एसपी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक की मां अमला देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई है। शिवम तीन भाइयों में सबसे छोटा है। इसके पिता शैलेंद्र यादव बाहर रहते हैं। शिवम के दोनों बड़े भाई पिता के साथ रहते हैं। घर पर मां के साथ शिवम रहता था।
विज्ञापन

गले का निशान पैदा कर रहा था संदेह
बलिया। मृतक शिवम के गले पर काले रंग का निशान था। इसे देखकर लोग गला घोंटकर हत्या की आशंका जता रहे थे। एसपी राजन नय्यर ने बताया कि परिजनों की ओर से किसी पर हत्या का आरोप नहीं लगाया जा रहा है। किसी से दुश्मनी भी नहीं है। ऐसे में शव को पीएम के लिए भेजा गया है। मृतक के गले पर काले रंग का निशान कैसा है, पीएम रिपोर्ट में आने के बाद उसी आधार पर जांच आगे बढ़ेगी। उधर, पुलिस मामले में दो-तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed