फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DCP Kashi Zone RS gautam said Those who disturb elections and threaten voters will sent to jail

डीसीपी काशी जोन बोले: चुनाव में खलल डालने वालों और वोटरों को धमकाने वालों को भेजा जाए जेल

Wed, 12 Jan 2022 11:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 Jan 2022 11:59 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब और नकदी बांटने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। काशी जोन के डीसीपी आरएस गौतम ने कहा कि चुनाव में खलल डालने वालों और वोटरों को धमकाने वालों को जेल भेजा जाए।

विज्ञापन
DCP Kashi Zone RS gautam  said Those who disturb elections and threaten voters will sent to jail
रामनगर थाने पहुंचे काशी जोन के डीसीपी आरएस गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के काशी जोन के डीसीपी आरएस गौतम ने बुधवार को रामनगर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को चुनाव के बाबत क्षेत्रों में गश्त तेज करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में खलल डालने वालों और वोटरों को धमकाने वालों को जेल भेजा जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आचार संहिता का पालन कराएं। कहीं भी राजनीतिक बैनर व पोस्टर न लगा हो। लागू धारा 144 के तहत नगर में कहीं भी पांच से अधिक व्यक्ति मिलने पर कार्रवाई करें। सुरक्षा के मद्देनजर लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराने की प्रक्रिया शुरू करें। इसके अलावा मतदान स्थलों का निरीक्षण कर, वहां की व्यवस्था का अवलोकन करें। 
विज्ञापन


शराब और नकदी बांटने वालों पर पुलिस की पैनी नजर
विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब और नकदी बांटने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। चुनाव के दौरान 50 हजार से अधिक नगदी लेकर चलने वालों को पकड़े जाने पर प्र्रमाण देना होगा। यदि आय का स्रोत नहीं बता पाएंगे तो कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले विधानसभा चुनाव में वाराणसी जोन के तीन मंडलों के दस जिलों में पुलिस ने नकदी पकड़ी थी। इसमें कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी। इस विधानसभा चुनाव में भी वाराणसी जोन के सभी 10 जिलों में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों और मतदान केंद्रों के आसपास पुलिस की गश्त तेज करने का निर्देश दिया गया है। 50 हजार से अधिक कैश जिनके पास मिलेगा, उनसे पूछताछ की जाएगी। सही जानकारी देने पर कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ेंः विधानसभा चुनाव के लिए पहुंची सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स की नौ कंपनियां, संवेदनशील मतदान केंद्रों और इलाकों पर रहेगी नजर

संवेदनशील बस्तियों में बनेगा चेक पोस्ट, होगी वीडियोग्राफी

DCP Kashi Zone RS gautam  said Those who disturb elections and threaten voters will sent to jail
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश। - फोटो : सोशल मीडिया।

कमिश्नरेट पुलिस के अंतर्गत 18 थाना क्षेत्र में पड़ने वाले संवेदनशील बस्तियों और इलाकों में चेक पोस्ट बनाया जाएगा। चुनावी प्रक्रिया के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। काशी और वरुणा जोन में फ्लाईंग स्क्वायड व स्टेटिक सर्विलांस टीम गठित की गई है।

इस टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि संवेदनशील बस्तियों में असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध शराब, नकदी आदि पर पैनी निगाह रखें। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि अवैध शराब, नकदी और उपहार बांटने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

असामाजिक तत्वों पर अभियान चलाकर करें सख्त कार्रवाई

DCP Kashi Zone RS gautam  said Those who disturb elections and threaten voters will sent to jail
आईपीएस सुभाष चंद्र दुबे - फोटो : amar ujala

विधानसभा चुनाव के तहत अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय सुभाष चंद्र दुबे ने बुधवार की शाम चितईपुर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिस्ट्रीशीटरों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। हर रोज पुलिसकर्मी अपने-अपने बीट पर जाएं। 

उन्होंने कार्यालय, रजिस्टर, मेस, महिला हेल्पडेस्क, कोविड हेल्पडेस्क, जनसुनवाई, सीसीटीएनएस रूम आदि का जायजा लिया। थाने में पड़े वाहन व मालखाने में पड़े माल का जल्द जल्द से निस्तारण करने को थानेदार को निर्देशित किया। साथ ही विधानसभा चुनाव को देखते हुए शस्त्र जमा करने की कार्यवाही में तेजी लाने का निर्देश दिया।

अपर पुलिस आयुक्त ने कोविड हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से फीडबैक के बारे में पूछताछ की लेकिन महिला पुलिसकर्मी इस दिशा में कुछ जानकारी नहीं दे सकीं। चितईपुर थाना प्रभारी को नजदीकी सीएचसी से समन्वय स्थापित कर पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित करने और विधान सभा चुनाव के बाबत हिस्ट्रीशीटरों और असामाजिक तत्वों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई को निर्देश दिया। 

अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय व अपराध सुभाषचंद्र दुबे ने भिखारीपुर हाइडिल समीप शुलभ शौचालय के पास नारियल विक्रेता की हुई हत्या के घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने चितईपुर थानेदार मिर्जा रिजवान बेग को शाबासी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed