वाराणसी: विधानसभा चुनाव के लिए पहुंची सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स की नौ कंपनियां, संवेदनशील मतदान केंद्रों और इलाकों पर रहेगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के बाबत शांतिपूर्ण तरीके से मतदान को लेकर सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स की नौ कंपनियां वाराणसी परिक्षेत्र में आ गई हैं। मंगलवार को आईजी रेंज के. सत्यनारायण ने चौबेपुर थाना अंतर्गत मतदान केंद्रों और अर्ध सैनिक बलों के ठहराए जाने के स्थानों का जायजा लिया। मतदान केंद्रों और अन्य स्थानों का भौतिक सत्यापन कर सुविधाओं को परखा।
वहीं कुछ जगहों पर मिली खामियों को तुरंत दुरुस्त कराने का निर्देश भी दिया। वहीं उन्होंने एसपी ग्रामीण अमित वर्मा को निर्देशित किया कि जल्द ही खामियों को दुरुस्त करा लिया जाए।
आईजी रेंज के. सत्यनारायण ने बताया कि संवेदनशील मतदान केंद्रों और इलाकों में थानाध्यक्ष और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स साथ-साथ भ्रमण करेगी। चुनाव प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ग्रामीण अमित वर्मा के निर्देशन में एएसपी ग्रामीण नीरज पांडेय ने भी विभिन्न थाना क्षेत्रों के मतदान केंद्रों और अर्धसैनिक बलों को ठहराए जाने वालों स्थानों का जायजा लिया।
संवेदनशील बस्तियों में बनेगा चेक पोस्ट
विधानसभा चुनाव को देखते हुए संवेदनशील बस्तियों, झोपड़ियों पर चेक पोस्ट बनाया जाएगा। वहीं असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध शराब, रिश्वत आदि पर पैनी निगाह होगी। डीसीपी काशी आरएस गौतम ने मंगलवार को फ्लाईंग स्क्वॉड टीम और स्टेटिक सर्विलांस टीम में नामित पुलिसकर्मियों संग बैठक की।
असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रभावित करने वालों पर कड़ी निगरानी और संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। कोविड प्रोटोकॉल का कोई प्रत्याशी उल्लंघन करते हुए पाया गया तो आगे उसे किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं बगैर अनुमति के कोई भी प्रत्याशी लाउड स्पीकर का प्रयोग नहीं करेगा।
डीसीपी आरएस गौतम ने सभी पुलिसकर्मियों को बताया कि आप जहां के मतदाता है, पोस्टल वैलेट फार्म भरकर भेजें। कोई भी उम्मीदवार इस बार अपना नामांकन ऑनलाइन माध्यम से भी कर सकता है। कोई प्रत्याशी चुनाव प्रचार करते समय किसी धार्मिक सार्वजनिक स्थान, सरकारी भवनों का प्रयोग नहीं करेगा। चुनाव प्रचार करते समय किसी व्यक्ति की जमीन पर उसके अनुमति के बिना झंडा, बैनर व जनसभा नहीं करेगा।
नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ दो ही लोग जाएंगे। आयोग द्वारा निर्वाचन के घोषणा किए जाने उपरांत राजनीतिक दलों द्वारा की जाने वाली प्रमुख रैलियों, सार्वजनिक बैठकों या बड़े खर्चों की वीडियो निगरानी की जाएगी। बैठक में आदमपुर, कोतवाली, रामनगर, चौक, दशाश्वमेध, लक्सा, लंका, भेलूपुर व चितईपुर थाना के प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।