फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DCM accident one died and driver injured in jaunpur

जौनपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में डीसीएम घुसने से खलासी की मौत, चालक घायल

Mon, 11 Mar 2019 01:21 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 11 Mar 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
DCM  accident one died and driver injured in jaunpur
खड़ी ट्रक में डीसीएम घुसी - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दर्दनाक हादसे में एक की मौत हो गई वहीं, एक अन्य घायल है। सोमवार तड़के हुई इस घटना में एक खड़े ट्रक में डीसीएम जा घुसी। जिसमें खलासी की मौत हो गई और चालक गंभीर रुप से घायल है।

विज्ञापन


नागपुर से संतरे लादकर डीसीएम ट्रक गोरखपुर की तरफ जा रहा था। रायबरेली-जौनपुर हाईवे इटहरा गांव के पास डीसीएम सोमवार करीब साढ़ें पांच बजे खड़ी ट्रक में जा घुसी। जिसमें डीसीएम के खलासी विनोद राजभर(35) की मौत हो गई। विनोद वाराणसी के चोलापुर के बेलागांव का निवासी था।
विज्ञापन


जबकि चालक सर्वेश कुमार (27)निवासी पनिहारी, चौबेपुर वाराणसी गंभीर रूप से घायल हो गया। भिड़ंत इतनी तेज थी कि लोग सहम गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो विनोद राजभर की सांसे चल रही थी। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने किसी तरह से दोनों को वाहन से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान खलासी विनोद राजभर की मौत हो गयी। जबकि चालक सर्वेश को जौनपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed