फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vishwanath dham corridor news Data of devotees will ready in vishwanath temple with machines

काशी विश्वनाथ धाम: बाबा के दरबार में तैयार होगा भक्तों का डाटा, गिनती के लिए लगेंगी मशीनें

Sun, 26 Dec 2021 11:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 26 Dec 2021 11:46 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसके बाद से बाबा के भव्य दरबार को देखने के लिए देशभर से श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है।

विज्ञापन
kashi vishwanath dham corridor news Data of devotees will ready in vishwanath temple with machines
श्री काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम अब भक्तों का डाटा भी तैयार करेगा। धाम के लोकार्पण के बाद मंदिर में भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। श्रद्धालुओं की गिनती के लिए स्वचालित मशीनें बाबा के दरबार में लगाई जाएंगी। मंदिर प्रशासन ने मशीनों का आर्डर जारी कर दिया है और सप्ताह भर के अंदर मंदिर परिसर में मशीनों को लगा दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धाम का 13 दिसंबर को लोकार्पण किया था। इसके बाद बाबा के नव्य और भव्य धाम को देखने के लिए देशभर से श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है। हालत यह है कि पहले रविवार को ही भक्तों का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार पहुंच गया था।
विज्ञापन


डीएफएमडी और पुजारी बताते हैं श्रद्धालुओं का आंकड़ा
बाबा विश्वनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ केवल सावन के महीने में, महाशिवरात्रि या  रंगभरी एकादशी पर ही होती है। अब तक मंदिर प्रशासन डीएफएमडी तथा पुजारियों से बातचीत के आधार पर ही श्रद्धालुओं का आंकड़ा जारी करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः नए साल के जश्न पर रात्रि कर्फ्यू का ग्रहण, होटलों और रेस्टोरेंट में कार्यक्रम की बुकिंग होने लगी निरस्त

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि विश्वनाथ मंदिर प्रशासन अब रोजाना देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का डाटा तैयार करेगा। यात्रियों का डाटा तैयार करने के लिए ऑटोमेटिक मशीनें लगाई जाएंगी। इसका आर्डर दे दिया गया है और सप्ताह भर के अंदर यह मशीनें मंदिर परिसर में लग जाएंगी।

 मंदिर परिसर के लिए चारों द्वार से मिल रहा प्रवेश
पूरा काशी विश्वनाथ धाम देखने के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ का सरस्वती फाटक खुल गया। ज्ञानवापी के बाद सरस्वती फाटक से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। बाबा के धाम के निर्माण के कारण तीन सालों से सरस्वती फाटक बंद चल रहा था।

शनिवार दिन में 11:30 बजे से सरस्वती फाटक का द्वार खुलने से मानमंदिर, त्रिपुर भैरवी और मीरघाट के व्यापारियों ने खुशी जाहिर की है। भक्तों ने बताया कि गंगा घाट से मंदिर जाने में आसानी हो रही है। पांच मिनट में भक्त आसानी से मंदिर पहुंच रहे हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम में मंगला आरती के बाद से रात तक सड़क पर भक्तों की कतार लगी रही। मंदिर के मुख्य परिसर में चारों दरवाजों से भक्तों को प्रवेश दिया जा रहा था। 

बिना मास्क के प्रवेश नहीं

मंदिर प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बिना मास्क के प्रवेश मंदिर में नहीं मिलेगा और सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। लिहाजा आस्थावान दशाश्वमेध से त्रिपुरभैरवी गली से होते हुए बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर रहे हैं। भक्तों को मंदिर चौक तक जाने की छूट मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed