फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dashashvmedh

जल्द शुरू हो सकता है दशाश्वमेध प्लाजा का निर्माण, अगले हफ्ते टेंडर

Sun, 24 May 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
dashashvmedh
वाराणसी। दशाश्वमेध घाट पर बनने वाले प्लाजा का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके लिए अगले सप्ताह वीडीए टेंडर करने जा रहा है। निर्माण में राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण की बाधा भी दूर हो गई है। प्राधिकरण ने इस परियोजना को हरी झंडी दे दी है। 26.5 करोड़ रुपये की इस योजना के तहत दशाश्वमेध घाट के साइकिल स्टैंड पर प्लाजा का निर्माण होगा। कार्यदाई संस्था वीडीए होगा, जबकि पैसा स्मार्ट सिटी योजना से मिलेगा।
विज्ञापन

वीडीए वीसी राहुल पांडेय ने बताया कि भवन एलजीएफ व यूजीएफ की तर्ज पर बनेगा। इसमें करीब 180 दुकानें बनेंगी, जो वहां पहले से पटरी पर दुकानें संचालित करते थे, उन्हें इसमें शिफ्ट किया जाएगा। ऐसा करने के पीछे मंशा है कि उनका रोजगार चलने के साथ ही वहां का अतिक्रमण समाप्त हो जाएगा, जिससे सड़क चौड़ी हो जाएगी। एक फ्लोर पर टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर बनेगा, जहां श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का हेल्प डेस्क बनने के अलावा स्मार्ट सिटी का कार्यालय बनेगा। कार्यालय का ऊपरी भवन पूर्णतया ओपेन होगा, जहां बाद में रेस्टोरेंट व कैफेटेरिया के अलावा खाने-पीने के सामानों के लिए आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

एचएफएल समिति का निर्णय भी शीघ्र
इस प्रोजेक्ट को शुरू कराने से पहले नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा से भी अनुमति लेनी होगी। उसके पहले इस प्रोजेक्ट को कमिश्नर की अध्यक्षता वाली एचएफएल (हाई फ्लड लेवल) समिति के समक्ष भी पेश किया जाएगा। करीब 20 सदस्यीय समिति की मंजूरी के बाद इस काम को परवान चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed