{"_id":"60f9ccf28ebc3e586c0aed9c","slug":"danger-of-dengue-and-malaria-in-rain-vigilance-has-to-be-taken-varanasi-news-vns6019228112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में डेंगू और मलेरिया का खतरा, बरतनी होगी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में डेंगू और मलेरिया का खतरा, बरतनी होगी सतर्कता
विज्ञापन
बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया का खतरा रहता है। इसको लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। जिले में संचारी रोग अभियान के तहत घर के आसपास जलभराव न होने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की जा रही है। डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर कई लोगों को डेंगू से ग्रसित कर सकता है। ये दिन में काटते हैं और साफ व रुके पानी में पनपते हैं। ऐसे में लोगों को घरों में कूलर, नाले, नालियों में जमा पानी की निकासी को लेकर जागरूक किया जाता है। इस साल डेंगू के तीन मरीज मिले हैं। वहीं, मलेरिया के 60 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) का कोई केस नहीं आया है।
जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू की निशुल्क जांच की सुविधा है। जापानी इंसेफेलाइटिस एक दिमागी बुखार है, जो वायरल संक्रमण से फैलता है। जेई की निशुल्क जांच की सुविधा बीएचयू में हैं। बच्चों को नौ माह पर और 16 से 24 माह पर जेई का पहला, दूसरा टीका लगवाना चाहिए।
ये हैं संक्रामक बीमारी
जापानी इंसेफेलाइटिस, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, कालाजार, फाइलेरिया
बीमारियों के लक्षण
जेई बीमारी में बुखार, सिरदर्द, गर्दन में जकड़न, कमजोरी, उल्टी, बुखार के लक्षण होते हैं। जबकि डेंगू में तेज बुखार, मांसपेशियों एवं जोड़ों में अधिक दर्द, सिरदर्द, आँखों के पीछे दर्द, जी मिचलाना, उल्टी, दस्त तथा त्वचा पर लाल रंग के दाने निकलते हैं।
विज्ञापन
ऐसे करें बचाव
खानपान पर ध्यान दें, घर के आसपास पानी न जमा होने दें, घरों की खिड़कियों तथा रोशनदानों में जाली लगवाएं, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, पूरी आस्तीन की कमीज के साथ-साथ जूते और मोजे पहने।
मलेरिया -
वर्ष मरीज
2018 327
2019 271
2020 46
2021 60
डेंगू
2018 322
2019 522
2020 4
2021 3