फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dandiya on drums, people fiercely Jume

ड्रम पर डांडिया, जमकर झूमे लोग

Mon, 03 Oct 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 03 Oct 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Dandiya on drums, people fiercely Jume
‘डांडिया ऑन ड्रम’ में छाया मस्ती का रंग।
रंग-बिरंगे राजस्थानी, गुजराती परिधानों में सजी महिलाएं और पुरुष। डीजे की धुन पर कहीं डांडिया नृत्य तो कहीं गरबा का नजारा...। बच्चे भी बड़ों के साथ डांडिया डांस का लुत्फ उठाते नजर आए। यह नजारा दिखा अमर उजाला और माहेश्वरी क्लब के संयुक्त संयोजन में आयोजित मेगा कल्चरल इवेंट ‘डांडिया ऑन ड्रम’ में। महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में रात तक  हुई मस्ती की बारिश में हर कोई झूमता नजर आया। इस दौरान लोगों को बेस्ट परफार्मेंस के लिए पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन




कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसपी आकाश कुलहरि व उनकी पत्नी डॉ. स्वस्ति राव कुलहरि तथा विशिष्ट अतिथि एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय रहे। दीप प्रज्ज्वलन वीरेंद्र भुराड़िया, राम माहेश्वरी व राम दुजारी ने किया। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की आराधना से हुआ। आयोजित हुए डांडिया में राष्ट्रीय अवार्ड विजेता ड्रमर विशेष (दिल्ली) ने अपनी प्रस्तुतियों से हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने देवी गीतों के साथ      ही टॉप टेन बॉलीवुड गीतों को भंागड़ा मिक्स के साथ प्रस्तुत किया।
विज्ञापन




इस दौरान डीजे चेतन (दिल्ली)    की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों  पर लोग झूमे । लेजर शो के बीच लोगों ने डांडिया का आनंद      उठाया। इस दौरान लजीज व्यंजनों का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। यही नही इस आयोजन में ड्रम और डांडिया की जुगलबंदी भी देखने     को मिली। लोगों ने कार्यक्रम           का खूब आनंद उठाया। अध्यक्षता मनीष माहेश्वरी, स्वागत नवरतन राठी और संचालन पुष्पा धूत व प्रतीक मूंदड़ा ने किया। अशोका इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन अमित मौर्या सहित कार्यक्रम संयोजन में आनंद झंवर, संदीप चांडक, योगेश भुराड़िया, दीपक जाजू, मनीष मानधनी, राकेश दरक, संजय, निशांत, दीपक, गौरव राठी, कमल राठी, अमृतांशु मंत्री, अभिनव सोमानी, अमित जाजू, श्रीबल्लभ कोठारी, राहुल कोठारी, सागर दमानी, राघव कोठारी प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed