फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dalmandi to Chowk road will be widened on instructions of CM Yogi Adityanath

Varanasi: दालमंडी में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर जल्द चलेगा प्रशासन का बुलडोजर, अब एक बराबर होगी सड़क

Fri, 13 Dec 2024 05:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 13 Dec 2024 05:53 PM IST
सार

वाराणसी में दालमंडी से चौक जाने वाली सड़क पर जाम की समस्या अक्सर बनी रहती है। ऐसे में सीएम योगी के निर्देश पर इस सड़क को चौड़ी करने की कवायद शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Dalmandi to Chowk road will be widened on instructions of CM Yogi Adityanath
दालमंडी वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दालमंडी से चौक जाने वाली सड़क चौड़ी करने की कवायद शुरू हो गई है। अभी दालमंड़ी की सड़क कहीं संकरी तो कहीं चौड़ी है। इसकी वजह से आए दिन जाम की समस्या होती है। सड़क की चौड़ाई एक बराबर होने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। 

विज्ञापन


बाधा बने अवैध निर्माण और अतिक्रमण
नगर निगम ने इसका प्राथमिक सर्वेक्षण किया है। राजस्व विभाग अब बंदोबस्ती नक्शे से इसका मिलान कर रहा है। इसी आधार पर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसमें सबसे बड़ी बाधा अतिक्रमण और कुछ अवैध निर्माण हैं। इन्हें चिह्नित किया गया है। 
विज्ञापन


जल्द होगी अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई
पुलिस प्रशासन टीम की ओर से जल्द ही अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई होगी। इसके लिए जिला प्रशासन के साथ नगर निगम अधिकारियों की बैठक में यह तय हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि सड़क चौड़ी होने से बाहर से आने वाले लोगों को नई सड़क से चौक जाने में आसानी होगी। यहां ज्यादातर कारोबारी सड़क को घेरकर अपनी दुकान चला रहे हैं। साथ ही तिरपाल लगाकर उन्होंने परिसर को भी ढ़क रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी जमीनों को भी कराया जाएगा कब्जामुक्त
दालमंडी में नगर निगम की कई दुकानें हैं। इनका किराया नगर निगम लेता है। इसके अलावा यहां कुछ सरकारी जमीनों को भी कब्जामुक्त कराया जाना हैं। अतिक्रमण, सामान्य, प्रवर्तन, राजस्व, पुलिस, प्रशासन, वीडीए के सामंजस्य से इस कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। उधर, दालमंडी के पुराने जानकारों के अनुसार पहले मिर्जा अच्छू कटरे तक ट्रक चली जाती थी। अब कुछ लोग अवैध तरीके से सड़क घेरे हुए हैं। इससे ट्रक जाने में दिक्कत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed