फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dalmandi Five out of 181 buildings registered people arriving papers road widening process accelerates

दालमंडी: 181 भवनों में से पांच की रजिस्ट्री, कागज लेकर पहुंच रहे लोग; सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रक्रिया तेज

Thu, 13 Nov 2025 05:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 13 Nov 2025 05:51 AM IST
सार

दालमंडी में माइक से नोटिस पढ़कर भवन स्वामियों को सुनाया। नोटिस के आधार पर कहा गया कि अवैध भवनों को ध्वस्त किया जाएगा। जिन भवनों के नक्शे नहीं पास हैं उनकी सूची वाराणसी विकास प्राधिकरण ने तैयार की है।

विज्ञापन
Dalmandi Five out of 181 buildings registered people arriving papers road widening process accelerates
दालमंडी गली में प्रशासनिक टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: दालमंडी की सड़क चौड़ीकरण के लिए बुधवार से प्रक्रिया तेज हो गई। 181 भवनों में से 5 की रजिस्ट्री हो चुकी है। इनमें 5 भवनों के 13 काश्तकारों ने सहमति से रजिस्ट्री कराई है। तीन भवनों पर प्रशासन का कब्जा हो चुका है जबकि दो भवनों पर कार्रवाई जारी है। वहीं, अब लोग खुद से आगे आकर कागज जमा कर रहे हैं। रजिस्ट्री करा रहे हैं।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन केके सिंह ने बताया कि फिलहाल किरायेदारों के पुनर्वास की कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं है लेकिन वैकल्पिक समाधान पर कार्य जारी है। लोग परियोजना की प्रक्रिया को समझने के बाद आगे आ रहे हैं। दुकानदारों को कमिश्नरेट कार्यालय बुलाया गया है। वहां उनका नाम, पता सभी जानकारी दर्ज की जा रही है। बुधवार को एक और रजिस्ट्री हुई है।
विज्ञापन


12 भवनों पर चस्पा हो चुका वीडीए का नोटिस
वीडीए 12 भवनों नोटिस चस्पा कर मालिकों को अल्टीमेटम दे चुका है। जिन लोगों के पास मकान का नक्शा नहीं है वह सभी अवैध हैं। उनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। सभी लोग मकान खाली कर दें। अल्टीमेटम का आखिरी दिन बुधवार ही था। बृहस्पतिवार से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति हुई सामान्य

दालमंडी चौड़ीकरण के तहत प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में वीडीए और पुलिस फोर्स द्वारा दालमंडी से नई सड़क स्थित लंगड़ा हाफिज मस्जिद तक चिन्हित भवनों पर नोटिस चस्पा की गई थी। इसके बाद बुधवार को इसके संबंध में अनाउंस के माध्यम से लोगों को अवगत कराया गया।

लक्ष्मी कटरा परिसर को पिछले दिनों ध्वस्त किया गया था, जिसका मलबा अब भी सड़क पर पड़ा है। इसी बीच दो दिन बाद क्षेत्र की सभी दुकानें आज सुबह से खुल गई हैं। बाजार में सामान्य गतिविधियां वापस शुरू होती नजर आ रही हैं। मकान खाली करने के लिए अनाउंसमेंट किया जा रहा है।

लगे लाल निशान

दालमंडी की सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ करने के लिए वीडीए सचिव वेद प्रकाश मिश्रा और एडीएम सिटी आलोक वर्मा मंगलवार को पुलिस के साथ पहुंचे। उन्होंने काशी नरेश के राजा कटरा की कुल 11 दुकानें में से 8 चिह्नित कर उसमें लाल निशान लगवाए। विरोध में दुकानदारों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। दूसरी ओर वीडीए ने चेतावनी दी और कहा कि जिन मकानों के नक्शे पास नहीं हैं, उन्हें हर हाल में ध्वस्त किया जाएगा। वहीं, सोमवार को तोड़ी गई दुकानों का मलबा साफ करने का काम सोमवार को भी चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed