फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dalai lama will come to twenty nine december in sarnath

केंद्रीय तिब्बती संस्थान में 29 को आएंगे दलाई लामा, स्वागत के लिए सज रहा सारनाथ

Wed, 27 Dec 2017 09:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 27 Dec 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
Dalai lama will come to twenty nine december in sarnath
DALAI LAMA - फोटो : File Photo
काशी जिसे लोग परंपराओं और मंदिरों की नगरी के नाम से जानते हैं। जहां पर अनेक धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं। उस पावन नगरी बनारस स्थित सारनाथ में 29 दिसम्बर को बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा आने वाले हैं। उनके स्वागत के ‌लिए तिब्बतियन संस्थान को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


रंग रोगन से लेकर परमपावन के रूकने के लिए गेस्ट हाउस में सभी चीजें नई लगाने की कवायद चल रही है। 29 दिसम्बर से 2 जनवरी तक पांच दिवसीय दौरे पर तिब्बती धर्मगुरु सारनाथ स्थित केंद्रीय तिब्बती संस्थान के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


परमपावन के दर्शन के लिए 2000 से भी ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद की जा रही है। कार्यक्रम की तैयारियों की निगरानी कर रहे संस्थान के पीआरओ डॉ.उमेश चंद्र सिंह ने बताया कि दलाई लामा के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सारनाथ पहुँचने लगे अनुयायी

Dalai lama will come to twenty nine december in sarnath
sarnath
29 की शाम तक वो कैंपस आ जाएंगे, 30 और 31 दिसम्बर को यहां होने वाले इंटरनेशनल सेमिनार में हिस्सा लेंगे। एक जनवरी को वो यूनिवर्सिटी के 50 साल पूरे होने वाले गोल्डन जुबली कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

बताया कि परमपावन को कैंपस के गेस्ट हाउस में ही रहना है। सेकेंड फ्लोर पर उनका कमरा होने के कारण लिफ्ट लगाने का काम तेजी से चल रहा है। तिब्बत से उनके स्पेशल कुक उनके साथ आएंगे।

सुरक्षा के लिए मंगलवार को उनकी एडवांस सिक्योरिटी आ चुकी है और उन्होंने गेस्ट हाउस और उनके कमरे को अपनी निगरानी में ले लिया है। दलाई लामा के सारनाथ आने की सूचना पर उनके अनुयायी उनके दर्शन के लिए तिब्बत से बड़ी संख्या में सारनाथ पहुँचने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed