{"_id":"650215b9e6a9de9230098094","slug":"dab-consumption-increased-due-to-infectious-diseases-price-also-expensive-varanasi-news-c-20-vns1013-359090-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: संक्रामक बीमारियों के कारण डाब की खपत बढ़ी, भाव भी महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: संक्रामक बीमारियों के कारण डाब की खपत बढ़ी, भाव भी महंगा
विज्ञापन
इस समय मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियां अधिक लोगों को जकड़ रही हैं। बुखार के चपेट में आने वालों के प्लेटलेट्स बढ़ाने में कारगर डाब (नारियल पानी) की खपत काफी बढ़ गई है। इससे डाब के दाम बढ़ गए हैं। एक माह पहले 50-55 रुपये में मिलने वाला डाब, अब 75-80 रुपये में बिक रहा है।
महमूरगंज में डाब विक्रेता अर्जुन सोनकर ने बताया कि सप्ताह भर पूर्व 60-65 रुपये प्रति पीस डाब बिक रहा था। हालांकि अब 80-85 रुपये गया। खपत बढ़ने के कारण दाम तेजी से बढ़ा है। डेंगू, मलेरिया रोगियों को चिकित्सक नारियल पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। पहले दिनभर में 300 डाब बिकते थे, अब 500 तक बिक जा रहे हैं।
लंका के डाब विक्रेता सोनू सोनकर ने बताया कि पहड़िया मंडी में बंगलूरू से माल आता है। पहले दो से तीन गाड़ी माल आता था, अब चार से पांच गाड़ी आ रहा है। इसके बावजूद भी माल कम हो जा रहा है और महंगा भी हो गया है।